आगरालीक्स …आगरा में रात को मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल हो गया, विसर्जन को जाते वाहनों को रोकने पर बसों में तोडफोड कर दी, पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पडी, कई लोग घायल हो गए हैं।
मंगलवार को आगरा के एत्मादपुर में दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के लिए रात में मोहल्ला शेखान से होकर वाहन जा रहे थे, यहां पर रात आठ बजे से ताजिये रखे जाने थे। इस पर लोगों ने प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे वाहनों को रोक दिया, इसे लेकर विसर्जन यात्रा में जा रहे लोगों ने हंगामा कर कर दिया, इससे मोहल्ला शेखान में टकराव की स्थिति बन गई। आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। वाहनों में तोडफोड कर दी, एसडीएम की गाडी के शीशे तोड दिए। पुलिस कर्मियों को लोगों ने पीट दिया, उन्होंने भाग कर जान बचाई।
हवाई फायर कर खदेडे लोग
हालत बेकाबू होने पर कई थानों का पुलिस फोर्स और पीएसी पहुंच गए। हाईवे से लोगों को खदेडने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पडी, भगदड में कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं, बसों के शीशे तोडे जाने से यात्री भी घायल हुए हैं।
Leave a comment