Thursday , 29 October 2026
Home टॉप न्यूज़ DEI Neha Sharma murder case: 4 hours bahas in court
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

DEI Neha Sharma murder case: 4 hours bahas in court

196

आगरालीक्स.. आगरा के डीईआई की शोध छात्रा नेहा शर्मा की रेप के बाद हत्या के मामले में चार घंटे बहस चली, गैंगरेप के बाद हत्या के आरोप तय करने के लिए तर्क रखा गया, शुक्रवार को भी बहस होगी।

13 मार्च 2013 को डीईआई में शोध छात्रा नेहा शर्मा की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी, मुख्य आरोपी बीएससी का छात्र उदय स्वरूप 30 महीने से जेल में है। सह आरोपी यशवीर संधू जमानत पर जेल से बाहर है। हाईकोर्ट ने छह महीने में केस का निस्तारण करने का निर्देश दिए है। स्वतंत्र लोक अभियोजक अशोक कुमार गुप्ता ने 30 मई को गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में आरोप तय करने के लिए प्रार्थना पत्र दिखा था, वहीं उदय स्वरूप की तरफ से पुलिस की चार्जशीट और सीबीआई की रिपोर्ट में भिन्नता बताते हुए डिस्चार्ज करने के लिए हाईकोर्ट में अपील की थी, वहां से स्थानीय कोर्ट को मामला ट्रांसफर कर दिया गया था।
चार घंटे चली बहस
जिला जज नवम वीके जायसवाल की अदालत में गैंगरेप में आरोप तय करने और डिस्चार्ज को लेकर चार घंटे बहस चली, दोनों पक्षों ने अपने तर्क रखे। इस मामले में शुक्रवार को भी बहस होगी। बहस के दौरान नेहा शर्मा के पिता रिचपाल शर्मा भी मौजूद रहे। उदय स्वरूप को जेल से पेश किया गया।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Tragic: Mother and her two-year-old son killed in an accident in Artoni, Sikandra, Agra…#agranews

आगरालीक्स...दर्दनाक, सिकंदरा के अरतौनी में मां और उसके दो साल के बेटे...

बिगलीक्स

All schools up to class 12 will remain closed in Agra tomorrow 30th October.

आगरालीक्स…आगरा में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. प्रशासन ने...

बिगलीक्स

Agra News: Rs 100 crore business on Karwachauth in Agra

आगरालीक्स आगरा में करवाचौथ पर 100 करोड़ का कारोबार, ज्वैलरी और लहंगे...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में अर्नब का असर,आज से मौसम बदल रहा है, जानें...

error: Content is protected !!