Sunday , 3 May 2026
Home देश दुनिया Delhi air pollution: Delhi- NCR schools declare holiday
देश दुनिया

Delhi air pollution: Delhi- NCR schools declare holiday

165

आगरालीक्स…..राजधानी दिल्ली में दीपावली के बाद वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। पीएम 2 5 के हैजडर्स जोन में पहुंचे पर स्कूलों की एक दिन की छुट्टी कर दी है। निगम के करीब 1500 स्कूल शनिवार को बंद रहेंगे। वहीं स्कूल खुलने के दौरान अध्यापकों और छात्रों को कक्षा के बाहर न जाने और प्रार्थना मैदान के बजाए कक्षा में ही कराने के निर्देश दिए हैं।
सबसे पहले घोषणा दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने स्कूल की छुटटी की घोषणा की, इसके बाद उत्तरी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने भी छुट्टी करने का एलान किया। दक्षिण निगम के सदन के नेता सुभाष आर्य और उत्तरी निगम के सदन के नेता वीपी पांडेय ने कहा कि प्रदूषण की समस्या से निजात पाने के लिए एक कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है।
कूडा जलाने पर कार्रवाई
खुले में कूड़ा डालने और जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि पार्कों में कूड़ा व सूखी पत्तियां जलाए जाने की घटना के लिए माली व चौधरी जिम्मेदार होंगे।

क्या होता है पीएम-2.5
पीएम-2.5 (पार्टिकुलेट मैटर) से हवा की क्वालिटी की जांच की जाती है, इसमें वायु प्रदूषण के सूक्ष्म कण होते हैं, ये सीधे फेफडों तक पहुंचते हैं और इससे अस्थमा अटैक के साथ ही सांस लेने में समस्या होने लगती है, इससे वातावरण धुंधला हो जाता है।
पीएम-2.5 (पार्टिकुलेट मैटर) ऐसे कण हैं जिसका साइज 2.5 माइक्रोग्राम से भी कम होता है। ये कण आसानी से नाक और मुंह के जरिए बॉडी के अंदर तक पहुंच कर लोगों को बीमार बना सकते हैं। दिल्ली में पिछले तीन साल से पीएम-2.5 का लेवल औसत से कहीं ज्यादा पाया जा रहा है। दिल्ली सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ एनवायरमेंट ने हाल ही में यह आंकड़ा जारी किया है। आंकड़ों के अनुसार 10 माइक्रोग्राम से कम वाले पॉल्यूटेड कण यानि पीएम-10 का लेवल भी लगातार बढ़ता जा रहा है, इस बार पीएम-10 का आंकड़ा एवरेज से पांच गुणा ज्यादा पाया गया है।

(इंटरनेट फोटो)  

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देश दुनिया

Jabalpur Cruise Tragedy: Bodies of two more children recovered from Bargi Dam; death toll now stands at 11

मध्यप्रदेशलीक्स….जबलपुर क्रूज हादसा. बरगी डैम में से दो और बच्चों के शव...

देश दुनिया

Major Tragedy: Cruise Sinks in Jabalpur’s Bargi Dam…#agranews

जबलपुरलीक्स…बड़ा हादसा, जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबा. 30 के करीब...

देश दुनिया

Information on social media about petrol and diesel prices rising turned out to be fake

आगरालीक्स…सोशल मीडिया पर चली पेट्रोल और डीजल के 10 से 12 रुपये...

देश दुनिया

Shocking News: Brother reaches bank carrying his sister’s skeleton on his shoulder…#news

ओडिशालीक्स…रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर, बहन का कंकाल कंधे पर रखकर...

error: Content is protected !!