आगरालीक्स… पेपर लीक मामलों में सख्त कार्रवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे, पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोट का गठन किया जाएगा।
दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, सोनम वांगचुक से 65 सांसदों ने अनशन समाप्त करने की अपील की
युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, जंतर मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन कर रहे हैं। सोनम वांगचुक मेदांता में अनशन पर हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्र साझा करने के साथ ही वीडियो भी जारी किया है जिसमें कहा है कि 65 सांसदों ने पत्र लिखकर या व्यक्तिगत रूप से मिलकर अनशन समाप्त करने का आग्रह किया है। देश्?ा की सेवा में मुझे अभी भी बहुत काम करना है, मैं उनसे सहमत हूं मैं जीना चाहता हूं और अपने छात्रों, शिक्षा और उस काम में वापस लौटना चाहता हूं जिसने मेरे जीवन को परिभाषित किया है।