Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Deputy CM Dr Dinesh Sharma announces 5 Lakh relief to Sanjali Family in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Deputy CM Dr Dinesh Sharma announces 5 Lakh relief to Sanjali Family in Agra

178

आगरालीक्स… आगरा की बिटिया संजलि के घर डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा पहुंचे, संजलि के पिता की आंखें नम और गला भर्रा गया, डिप्टी सीएम ने संजलि के परिवार को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है।

आगरा में 18 दिसंबर को मलपुरा के गांव लालऊ निवासी 10 वीं की छात्रा संजलि साइकिल से अशर्फी देवी छिदी सिंह इंटर कॉलेज से से घर लौट रही थी। रास्ते में हेलमेट पहनकर आए बाइक सवारों ने संजलि पर पेट्रोल डालने के बाद आग लगा दी, उसे 80 फीसद जली हालत में एसएन से सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर किया गया था, 36 घंटे बाद संजलि की मौत हो गई। संजलि की मौत के बाद ताऊ के बेटे बीएड के छात्रा योगेश ने जहर खाकर सुसाइड कर ली। दो मौतों के बाद पुलिस गुत्थी सुलझाने के लिए सावधानी से कदम आगे बढा रही है, सुबूत जुटाए जा रहे हैं जिससे खुलासे पर सवाल ना उठ सकें।
डिप्टी सीएम ने की पांच लाख रुपये देने की घोषणा
डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा शुक्रवार सुबह लालऊ पहुंच गए, उन्होंने परिजनों ने घटना की जानकारी ली, इसके बाद साथ ही पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।
व्हाटसएप चैट और लेटर की जांच
पुलिस को व्हाटसएप चैट के साथ एक लेटर मिला है, इस लेटर की हैंड राइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराई गई है। इन दोनों के साथ ही पुलिस ने कॉल डिटेल भी खंगाली है, जिससे संजलि को जिंदा जलाने वालों को पकडा जा सके। पुलिस द्वारा तमाम लोगों से पूछताछ की गई है लेकिन कोई ज्यादा बता नहीं रहा है, कई बार घटनास्थल की जांच कराई जा चुकी है। वहीं, पफोरेंसिक रिपोर्ट से साफ हो गया है कि संजलि पर पेट्रोल डालकर आग लगाई गई थी, यह पेट्रोल कहां से लिया गया इसकी भी जांच कराई जा रही है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

error: Content is protected !!