Thursday , 30 July 2026
Home बिगलीक्स Devotees perform Ravan Pooja on Dussehra in Agra
बिगलीक्स

Devotees perform Ravan Pooja on Dussehra in Agra

221

आगरालीक्स… आगरा में दशहरा पर रावण की पूजा की गई, रावण को प्रकांड विद्वान, राजनीतिज्ञ और महादेव भक्‍त बताते हुए रावण दहन को संस्‍कृति का अपमान बताया।
मंगलवार को वि‍जयदशमी के दि‍न एक तरफ आगरा में प्रभु श्रीराम के जयकारे लग रहे थे और रावण का पुतला जलाने की तैयारी हो रही थी और वहीं दूसरी ओर यमुना किनारे राम लाल वृद्धाश्रम के वृद्धेश्वर महादेव मन्दिर में सारस्वत समाज के रावण के अनुयायी भी रावण का उद्घोष कर रहे थे। वे पुतला जलाने की परंपरा का विरोध कर रहे थे।लोगो द्वारा रावण की प्रतिमा के सामने फूल अर्पित कर आरती उतारी गई। पूजन के दौरान अनुयायियों ने रावण का पुतला दहन करने वालों को भगवान से सद्बुद्धि देने की कामना की। इस दौरान मुख्य आयोजक मदन मोहन शर्मा ने कहा कि रावण का पूजन कर शिव भक्तों का अपमान रोका जा सकेगा।
इस दौरान लंकेश के भक्तो ने यमुना की तलहटी में पहुंचकर आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर रावण का पूजन किया भक्‍तरावण भक्त अधिवक्‍ता मदन मोहन शर्मा (सारस्वत) ने कहा कि रावण की भक्ति और शक्ति से सभी को सीख लेनी चाहिए, ताकि नई पीढ़ी को रावण की अच्छाई, बुराई, ज्ञान, शक्ति और त्याग आदि की जानकारी हो सके। उमाकान्त सारस्वत यतेन्द्र सारस्वत का कहना था कि रावण के चरित्र को

mid night 4
नजदीक से जानने की आवश्यकता है। रावण सारस्‍वत बिरादरी के थे और हम उन्‍हीं के वंशज हैं। हमारी बिरादरी शुरू से रावण के पुतला दहन का विरोध करती है। रामायण में तुलसीदास ने लि‍खा है एकपक्षी मदन मोहन शर्मा (सारस्‍वत) का कहना है कि रामायण को तुलसीदास ने एकपक्षीय ढंग से लिखा है, जबकि वाल्‍मीकि रामायण में राम और रावण का सही जिक्र है। सारस्‍वत ने कहा कि रावण की मृत्‍यु के समय राम ने लक्ष्‍मण को उनसे राजनीतिक शिक्षा लेने के लिए भेजा था। ऐसे समय में हमारे समाज में रावण का पुतला दहन अनुचित है।
राम लाल आश्रम के संस्थापक शिव कुमार शर्मा ने बताया की रावण जी हमारे पूर्वज हैं वो दुष्ट नही थे बल्कि विद्वान थे उन्होंने अपने पूरे वंश को भगवान राम के हाथो मोक्ष प्रदान करवाया इसलिए उनकी अच्छाइयां अपने अंदर आत्मसात करना चाहिए और उनका पुतला नही जलाना चाहिए।

ravan 480 फीट से लेकर 20 फीट का रावण का दहन
आगरा के रामलीला ग्राउंड में 80 फीट का रावण बना, वहीं शहर के अलग अलग क्षेत्रों में 20 फीट का रावण बना। दशहरा पर रात को रावण दहन हुआ, ravan 3रामलीला ग्राउंड के साथ ही सेंट जोंस कॉलेज वैश्य बोडिंग हाउस के साथ ही अन्य इलाकों में रावण दहन हुआ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Greater Agra: Lottery date announced for plots in the first two townships…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ग्रेटर आगरा की पहली दो टाउनशिप के प्लॉट के लिए...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : St. Francis Convent School’s girls’ team, Agra, has qualified for the CBSE national competition.

आगरालीक्स…सीबीएसई क्लस्टर 19 नॉर्थ जोन खो—खो में सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Sawan Month start from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आज से श्रावण मास शुरू हो रहा है, श्रावण मास...

बिगलीक्स

Agra News Live: 26 year old youth going to attend lover marriage his dead body found in drain

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में प्रेमिका की शादी में जाने के लिए...

error: Content is protected !!