आगरालीक्स ..आगरा में यमुना में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। घर से निकलते समय रूट डायवर्जन देख लेंआम जन की सुविधा हेतु निम्न प्रकार डाई वर्जन लागू किया जाता है।
1- अम्बेडकर नए पुल की तरफ से रेड फोर्ट, शमशान घाट यमुना किनारा रोड की ओर जाने वाले हर प्रकार का वाहन प्रतिबंधित रहेगा।केवल मूर्ति विसर्जन वाले वाहन जा सकेंगे। इन वाहनों को जीवनी मंडी होते हुए उनके गंतव्य को गुजारा जायेगा।
2- विक्टोरिया पार्क शमशानघाट की तरफ से यमुना किनारा होते हुए अम्बेडकर नए पुल एवं जीवनी मंडी की और जाने वाला हर प्रकार का वाहन प्रतिबंधित रहेगा।ये वाहन रेड फोर्ट होते हुए एम जी रोड या अन्य मार्ग द्वारा अपने गंतव्य को जायेंगे।केवल मूर्ति विसर्जन वाले वाहन यमुना किनारा रोड को जा सकेंगे।
Leave a comment