आगरालीक्स …आगरा में किडनी रिमूवल ( नेफ्रेक्टॉमी) से लेकर प्रोस्टेट की सर्जरी पर साउथ एशिया सहित इंडिया के यूरोलॉजिस्ट मंथन करेंगे। ताजनगरी में नोर्थ जोन चैप्टर ऑफ यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया की एनुअल कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को पुष्पांजलि हॉस्पिटल में आयोजित प्रेसवार्ता व ब्रोचर विमोचन कार्यक्रम में आर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ एमएस अग्रवाल ने बताया कि 13 से 15 अक्टूबर तक होटल आईटीसी मुगल में एनुअल कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा ।
पहले दिन 13 अक्टूबर को पुष्पांजलि हॉस्पिटल में सुबह 11 से शाम छह बजे तक देश विदेश के यूरोलॉजिस्ट प्रोस्टेट, किडनी सर्जरी, यूरेटर्स स्टोन, ब्लैडर सर्जरी सहित अन्य जटिल 20 सर्जरी करेंगे। ये सर्जरी मिनिमली इन्वेसिव तकनीक से की जाएंगीं। इसका लाइव टेलीकास्ट होटल आईटीसी मुगल में होगा। विशेषज्ञ सर्जरी से संबंधित सवालों के जवाब देंगे, साथ ही कई तरह की नई टेक्नोलॉजी पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। को चेयरमैन डॉ अनुराग यादव ने बताया कि शाम को छह बजे यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया के प्रेसीडेंट डॉ राजीव सूद कांफ्रेंस का शुभारंभ करेंगे। सचिव डॉ विजय बोरा ने बताया कि 14 और 15 अक्टूबर को यूरोलॉजी में हो रहे शोध कार्य और जटिल ऑपरेशन की नई तकनीक पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। कांफ्रेंस में नेपाल, श्रीलंका सहित 600 यूरोलॉजिस्ट होंगे शामिल। इस अवसर पर डॉ.उत्तम मेटे, डॉ. अरुण शर्मा (यूके) डॉ. दिलीप मिस्रा, डॉ. तरुण जैन, डॉ. दीपक पारौलिया, डॉ. अंकुश, डॉ. नितिन गर्ग आदि मौजूद रहे।
साउथ एशिया एंडोयूरोलॉजी सेशन
कांफ्रेंस में साउथ एशिया एंडोयूरोलॉजी सेशन होगा, इसमें साउथ एशिया में यूरोलॉजी से संबंधित बीमारियों और उसके इलाज पर चर्चा की जाएगी। इसमें नेपाल और श्रीलंका के यूरोलॉजिस्ट शामिल होंगें साउथ एशिया के देशों के बीच यूरोलॉजी के क्षेत्र में हो साझा कार्य करने पर वार्ता की जाएगी।
Leave a comment