Sunday , 8 February 2026
Home बिगलीक्स DIG Laxmi Singh alert police officers for crime control in Agra range
बिगलीक्स

DIG Laxmi Singh alert police officers for crime control in Agra range

dig
आगरालीक्स…….
आगरा में डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने कप्तानों को हिदायत दी है कि थाना प्रभारी अनसुलझी वारदात का खुलासा सात दिन में न कर पाएं तो आठवें दिन उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अपराधी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जाए। उन्होंने क्राइम कंट्रोल के लिए वाहन चेकिंग के लिए प्वाइंट तय किए गए हैं।
अपने कार्यालय पर रेंज की अपराध समीक्षा में डीआईजी ने आगरा, फीरोजाबाद, मैनपुरी और मथुरा के एसएसपी से एक- एक कर उन तमाम वारदात पर चर्चा की, जिनका खुलासा नहीं हो पा रहा है। इनमें सबसे ज्यादा अनसुलझे केस आगरा के हैं। उन्होंने कहा कि एसओ और इंस्पेक्टर को टारगेट दिया जाए। अगर सात दिन में खुलासा होता है तो ठीक, वरना संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। डीआईजी ने लूट, चोरी और एटीएम ठगी के तीन साल के मामलों की सूची बनाकर अलग-अलग कप्तानों को दीं। इनमें जेल से बाहर चल रहे अपराधियों का ब्योरा भी है। कप्तानों से इनकी मौजूदा गतिविधियों की पड़ताल कराने के लिए कहा गया। जो अपराधी लापता हैं, उन पर कार्रवाई करने की हिदायत दी गई।
इन पर हो सकती है कार्रवाई
– न्यू आगरा : बिटटू का अपहरण
– हरीपर्वत : ग्रोवर दंपति हत्याकांड का खुलासा नहीं, अब तीन दिन में जानलेवा हमले की दो घटनाएं और हो गईं।
– ताजगंज : पशु व्यापारियों के साथ हुई पांच लाख की लूट के खुलासे की चुनौती है।
– कागारौल : एक करोड़ की लूट करने वाला गैंग तक ट्रेस नहीं हो पा रहा है।
– खंदौली : बैंक डकैती के खुलासे की चुनौती, इसमें अभी तक कामयाबी नहीं।
– फतेहपुर सीकरी : फौजी और उसके साथी की हत्या का कोई खुलासा नहीं हो पा रहा।
– सैंया : सराफ के घर पड़ी डकैती के खुलासे में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं।
– शमसाबाद : प्रिंस अपहरण कांड में अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Local News: Agra police used AI for the first time to identify a woman who found died on the Yamuna Expressway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने पहली बार AI का किया प्रयोग. यमुना एक्सप्रेस पर...

बिगलीक्स

Agra local News: Officials review rising accidents on Yamuna Expressway…#agranws

आगरालीक्स…यमुना एक्सप्रेस पर एक्सीडेंट पर एक्सीडेंट. कुछ दिन पहले बस में जलकर...

बिगलीक्स

Agra Local News: Self-declared dead man spotted riding scooter in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ‘मुर्दा’ चलाता दिखा स्कूटी….है न अजब मामला. जानें कैसे आरोपी...

बिगलीक्स

Agra Local News: Protest against the film ‘Ghuskhor Pandit’ by going semi-naked and blowing conch shells in Agra….#agranws

आगरालीक्स…आगरा में फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का विरोध. अर्धनग्न होकर और शंख बजाकर...

error: Content is protected !!