
आगरालीक्स…… बेटी मुझे बचा लो, अभी बहुत काम करने हैं, यह दर्द हर रोज कैंसर मरीज एसएन के कैंसर रोग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ सुरभि गुप्ता से बयां करते हैं। दीदी के नाम से कैंसर विभाग में प्रचलित यह डॉक्टर उन मरीजों में जिंदगी जीने की उम्मीद जगाती हैं, तंबाकू का सेवन न करने के लिए डांट भी लगाती हैं। इस तरह वे पिछले चार साल में तमाम लोगों को कैंसर से मुक्ति दिला चुकी हैं। अब ये मरीज उनके संदेश को शहर और गांव में पहुंचा रहे हैं। आगरा की पुष्पा देवी को भी तंबाकू का सेवन करने से कैंसर हो गया था, डॉ सुरभि ने उन्हें सही कर दिया। अब पुष्पा देवी अपने परिचित और आस पास में रहने वाले लोगों से तंबाकू न खाने की अपील करती हैं, उन्हें अपने साथ दीदी डॉ सुरभि गुप्ता के पास लेकर आती हैं, वे काउंसलिंग करती हैं और गुटखा व तंबाकू छोडने में मदद करती हैं। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शिविर लगाकर जागरूक करने के साथ ही डॉक्टरों और आम लोगों को तंबाकू का सेवन न करने के लिए माउथ पब्लिसिटी करने की जरूरत है। जिससे लोग इसे छोड सकें, उनकी भी जिंदगी खिलखिलाएगी।
एसएन में पिछले चार साल में आए तंबाकू जनति कैंसर के मरीज, इसमें युवा सबसे ज्यादा हैं।

Leave a comment