आगरालीक्स… आगरा में आवारा और बेसहारा श्वान कुत्तों के लिए श्वान ग्रह खुलने जा रहा है, 900 वर्ग मीटर में श्वान ग्रह खोलने का निर्णय लिया गया है। यह जमीन नगर निगम द्वारा आवारा और बेसहारा कुत्तों के लिए श्वान ग्रह खोलने को संस्था केस्पर्स होम को दी जाएगी, संस्था द्वारा शहर के आवारा श्वानों की देखभाल की जा रही है।
नगर निगम की नुनिहाई में जमीन है, इसे अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। इस जमीन के एक हिस्से में 900 वर्ग मीटर में कान्हा गौशाला बनाई जा रही है, इससे सटी 900 वर्ग मीटर जमीन पर श्वान ग्रह खोला जाएगा। अपर नगर आयुक्त कुंवर बहादुर सिंह का कहना है कि श्वान ग्रह में बेसहारा कुत्तों, बीमार और घायल कुत्तों की देखभाल कस्पर्स होम द्वारा की जाएगी।