आगरालीक्स ..आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में डॉ आकांक्षा गोल्डन गर्ल बनेंगी, उन्हें 11 गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। 11 अक्टूबर को विवि के दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस बार भी छात्राओं ने सर्वाधिक मेडल प्राप्त किए हैं।
डॉ भीमराव आंबेडकर विवि, आगरा का दीक्षांत समारोह 11 अक्टूबर को है, बुधवार को टॉपर्स और मेडल प्राप्त करने वाले मेधावियों की सूची जारी की गई। इसमें सर्वाधिक गोल्ड मेडल एफएच मेडिकल कॉलेज, एत्मादपुर आगरा की एमबीबीएस की छात्रा आकांक्षा को मिल रहे हैं, आकांक्षा को दीक्षांत समारोह मेंं 11 गोल्ड मेडल मिलेंगे।
देश को स्वस्थ्य देखना चाहती हैं आकांक्षा
आकांक्षा मूल रूप से महेंद्रगढ हरियाणा की रहने वाली हैं, उनके पिता सतवीर सिंह और मां सरला कुमारी इंग्लिश के लेक्चरर हैं, उन्होंने 2015 में एफएच मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश लिया, वे स्त्री रोग विशेषज्ञ बनना चाहती हैं, उनकी इच्छा है कि देश के सभी लोग स्वस्थ्य रहें, यह डॉक्टर बनने पर ही संभव है।
80 फीसद मेडल छात्राओं को
इस बार भी विवि के दीक्षांत समारोह में छात्राओं ने बाजी मारी है, 80 फीसद मेडल छात्राओं को दिए जाएंगे। विवि में दीक्षांत समारोह की तैयारियों तेज हो गई हैं।