आगरालीक्स ..आगरा के अंबेडकर विवि ने बीएड 2005 के फर्जी छात्रों की सूची वेबसाइट पर डाल दी है, एसआईटी द्वारा 4704 फर्जी छात्रों की सूची दी है, फर्जी छात्रों को अपना पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद परीक्षाफल, डिग्री और मार्कशीट निरस्त कर दी जाएगी।
http://dbrauaaems.in/Circular/CIR1746.pdf
अंबेडकर विवि के बीएड 2005 के रिकॉर्ड में तीन तरह से गडबडी की गई। चार्ट में फर्जी छात्रों के नाम लिख दिए गए, कुछ छात्रों के नंबर बढा दिए और एक रोल नंबर पर दो छात्रों का नाम दर्ज कर दिया गया। इस मामले की हाईकोर्ट के आदेश पर एसआईटी ने जांच की और विवि को 4704 फर्जी छात्रों का रिकॉर्ड सौंप दिया है। विवि ने यह रिकॉर्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। http://dbrauaaems.in/Circular/CIR1745.pdf।
15 दिन में विवि को सौंपने हैं सही होने के सुबूत
विवि की वेबसाइट पर जिन छात्रों का नाम दिया गया है, उन्हें 17 बिंदुओं पर जिस कॉलेज से पढाई की है, उस पर अपना जवाब और सुबूत के साथ अग्रसारित कराकर आनलाइन अपलोड करने के साथ विवि में जमा करना है।
http://dbrauaaems.in/Circular/CIR1744.pdf
परीक्षाफल किया जाएगा निरस्त
15 दिन में बीएड के जिन छात्रों द्वारा जवाब दिया जाएगा, उसकी कमेटी जांच करेगी। इसमें जो भी फर्जी पाए जाएंगे और जो जवाब नहीं देंगे, उनका रिजल्ट, मार्कशीट और डिग्री निरस्त की जाएगी।http://dbrauaaems.in/Circular/CIR1743.PDF