आगरालीक्स.. आगरा सहित यूपी में हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने पर जुर्माना बढाया जा रहा है,साथ ही हादसों की रोकथाम के लिए सुबह तीन से पांच बजे के बीच में ड्राइवर ब्रेक लें, इसके लिए जागरूक किया जाएगा।
शुक्रवार को आगरा आए परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की, इसके बाद प्रेसवार्ता में कहा कि अधिकांश सड़क हादसे सुबह तीन से पांच के बीच में होते हैं। कारण नींद होती है, इन दो घंटे में ड्राइवर से कहें कि वह रास्ते में मुंह धोकर चाय वगैरह पी जा सकती है। उन्होंने लोगों से भी कहा कि ड्राइवर की नींद का विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए। रात में ड्राइविंग न कराई जाए। नींद पूरी होगी तो अगले दिन की यात्रा कर सकते हैं।
एक हजार रुपये जुर्माना
परिवहन मंत्री स्वतन्त्र देव ने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने से हादसे हो रहे हैं, वाहन चालक हेलमेट पहनकर और सीट बेल्ट बांधकर घर से निकलें, इसके लिए जुर्माना बढाकर एक हजार रुपए तक किया जा सकता है। जुर्माने की राशि बढ़ेगी तो लोग नियमों का पालन करना सीख जाएंगे।
60 साल में पहली बार टोंटी की चोरी
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बंगले में तोड़फोड़ और टोंटी चोरी के मामले पर परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कि 60 साल के इतिहास में पहली बार ऐसी घटना हुई है। सिंह ने कहा कि टोंटी किसने चुराई, यह जांच का विषय है। राज्यपाल ने भी जांच के आदेश दिए हैं। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।