आगरालीक्स ..(Agra News 21st July)आगरा में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए ताजमहल में 50 लोगों ने नमाज अदा दी। बकरीद पर गले मिलकर बधाई दी और अमन चैन बनाए रखने का संदेश दिया।
आगरा में बकरीद पर बुधवार को ताजमहल में 50 लोगों ने ही नमाज अदा दी, कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए एक दूसरे को बकरीद की बधाई दी।
ये हैं आदेश जारी
इससे पहले बकरीद को लेकर योगी सरकार पहले ही आदेश जारी कर चुकी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीएम योगी ने आदेश दिए हैं कि बकरीद पर गोवंश, ऊंट या फिर किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं होने पाए. इसके साथ ही उन्होंने ये भी आदेश दिए हैं कि ईद के साथ—साथ किसी भी आयोजन में 50 से अधिक लोग एक स्थान पर एक समय में एकत्रित न हों.
एक स्थान पर एक समय पर 50 से अधिक लोग एकत्रित न हों
प्रतिबंधित पशु गोवंश या ऊंट की कुर्बानी न होने दी जाए
चिन्हित स्थलों पर निजी परिसरों में ही हो कुर्बानी
सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी न होने पाए
कुर्बानी के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए