Friday , 11 September 2026
Home पॉलिटिक्स Agra Local News: BJP Leaders and workers went door to door in Agra to do public relations…#agranews
पॉलिटिक्स

Agra Local News: BJP Leaders and workers went door to door in Agra to do public relations…#agranews

496

आगरालीक्स…आगरा में भाजपाइयों ने शुरू की 2027 में चुनाव की तैयारियां. घर—घर जाकर कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा नेताओं ने किया जनसंपर्क

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल 2027 में होने हैं लेकिन भाजपा ने अभी से इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है और उनकी समस्याओं और उनके विचारों को जाना है. ​शनिवार को मतदाता जनसंपर्क अभियान के मद्देनजर बल्केश्वर क्षेत्र में भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लोगों की नब्ज टटोली. साथ ही जनसंपर्क किया.

भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, पार्षद पूजा बंसल और उनके पति व बल्केश्वर मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष गिर्राज बंसल के साथ बूथ संख्या 375 व 368 में घूमे. न्यू गिरधर कॉलोनी और न्यू राधा नगर में गहन जनसंपर्क कर नए मतदाता फॉर्म भरवाए. बल्केश्वर मंडल के मीडिया प्रभारी शरद माहेश्वरी ने कहा कि कोई मतदाता अछूता ना रहे, सभी नए मतदाताओं के पहचान पत्र बनवाना हमारा दायित्व है. इनके साथ बल्केश्वर उपाध्यक्ष पल्लव गुप्ता, मनोज गुप्ता, रंजना सक्सेना, हरीश कुमार वर्मा, जानू सविता आदि मौजूद रहे.

उधर राज्यसभा सांसद जैन नवीन बल्केश्वर के वार्ड 91 के की बूथ संख्या तीन 342 और 343 में पार्षद मुरारी लाल गोयल के साथ मिलकर लाल मस्जिद के पीछे बस्ती में लोगों से मुखातिब हुए. घर-घर जाकर नए मतदाताओं के फॉर्म भरवाए. इस दौरान बल्केश्वर मंडल के उपाध्यक्ष मोहन सिंह वर्मा, महामंत्री चंद्रेश गर्ग, अमित ग्वाला आदि मौजूद थे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्स

Agra News: Samajwadi Party fiercely targeted the BJP government during a divisional traders’ conference in Agra

आगरालीक्स…यूपी में व्यापारियों का न सम्मान और न ही सुरक्षा. आगरा में...

पॉलिटिक्स

Agra News: The SP will strongly present the issues faced by industries and traders of the Agra division at the conference…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के उद्योगों ओर व्यापारियों की समस्याओं को सम्मेलन में मजबूती...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: CM Yogi 20 hours in Agra, Minute to Minute programme, Route diversion

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज सीएम योगी आ जाएंगे, आगरा में...

पॉलिटिक्स

Agra News: Police stopped Samajwadi Party workers who had set out to gherao the BJP MLA…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बीजेपी विधायक की सोशल मीडिया पोस्ट पर फूटा सपाइयों का...

error: Content is protected !!