Saturday , 2 May 2026
Home बिगलीक्स EMI Free Car Director gift Car to Officers in Agra
बिगलीक्स

EMI Free Car Director gift Car to Officers in Agra

166

emi
आगरालीक्स
 ……आगरा में ईएमआई फ्री कंपनी के डायरेक्टर ने पुलिस रिमांड पर सनसनी खेज खुलासा किया है। पुलिस पूछताछ में डायरेक्टर डीपी सिंह ने बताया है कि उसने 60 अफसरों को कार गिफ्ट की थी। इनका डाउन पेमेंट उसने दिया। इसके बाद ईएमआई भी दे रहा था। इनमें से 15 पुलिस अधिकारी हैं। कई आगरा के भी हैं। उसने यहां तक दावा किया कि ये अधिकारी अभी भी उससे उपहार में मिली कार चला रहे हैं। हालांकि उसने किसी का नाम बताने से इंकार कर दिया है।
उसका कहना था कि अगर नाम लिया तो और बड़ी मुश्किल में फंस जाएगा। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह खुद को बचाने के लिए झूठ बोल रहा है।
एटा निवासी डीपी सिंह ने आवास विकास में 2014 में ईएमआई फ्री कंपनी खोली थी, उसने ईएमआई कार दिलाने के नाम पर 31-31 हजार और कंपनी की फ्रेंचाइजी के लिए तीन तीन लाख रुपये लिए थे। 10 पफीसद कार की कीमत देने के बाद ईएमआई कंपनी को देनी थी। उसके झासे में आगरा और अलीगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, गुजराज, बिहार, छत्तीसगढ़ तक के लोग आ गए थे।
13 अगस्त को खुला मामला, 31 केस दर्ज
13 अगस्त को उसकी जालसाजी सामने आ गई। लोगों को दिए गए चेक बैंक में बाउंस हो गए। उसके खिलाफ सिकंदरा थाना में 31 केस दर्ज कराए गए थे। इसका पता चलते ही वह 2008 के बुलंदशहर के मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था। सिकंदरा पुलिस ने बुधवार सुबह उसे रिमांड पर लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कई दस्तावेज फर्जी पाए गए। इसके बाद कंपनी खोलने के लिए इस्तेमाल दस्तावेज के बारे में पूछा तो इनमें भी कई फर्जी मिले। उसने कंपनी खोलने के लिए किसी भी स्तर से कोई अनुमति नहीं ले रखी थी।

फ्रेंचाइजर्स ने बना ली अपनी कंपनी
आरोपी डायरेक्टर डीपी सिंह ने मीडिया को बताया कि उनके कई साथियों ने कंपनी का पैसा उड़ाया है। इनमें कई फ्रेंचाइजर भी शामिल हैं। उन्होंने नए नाम से कंपनी भी खोल ली हैं। उसने कहा कि धोखाधड़ी उसने नहीं की है। यह सब फ्रेंचाइजर्स का किया धरा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 2nd May 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के न्यूजपेपरों का आज 2 मई का मॉर्निंग न्यूज...

बिगलीक्स

Agra Live News: 13 year old children killed for water melon in Agra, Two arrested, Video

आगरालीक्स दर्दनाक,..Agra News: आगरा में तरबूज तोड़ने पर 13 साल के बालक...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dead fly in Bande Bharat, Passengers agitate

आगरालीक्स …Agra News: आगरा से जा रही वंदेभारत के खाने में मक्खी,...

बिगलीक्स

Agra Live News: High-speed metro trial run from Mankameshwar Station (Bijlighar) to ISBT in Agra is scheduled for tonight…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो का हाईस्पीड ट्रायल आज रात को. मनकामेश्वर स्टेशन (बिजलीघर)...

error: Content is protected !!