नई दिल्लीलीक्स…(17 June 2021 Agra News) आगरा के रहने वाले इस एनकाउंटर स्पेशलिस्ट को एनआईए ने किया अरेस्ट. एंटीलिया मामले में एनआईए ने पूछताछ के बाद की कार्रवाई
एनआईए ने किया अरेस्ट
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आज पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. आगरा निवासी प्रदीप शर्मा को एंटीलिया बम मामले में आज सुबह एनआईए अधिकारियों ने उनके अंधेरी स्थित जेबी नगर इलाके में उनके निवास की तलाशी ली और कई घंटे पूछताछ के बाद अरेस्ट कर लिया. एंटीलिया मामले में पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके सचिन वाजे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को अपना मेंटर मानते हैं. प्रदीप शर्मा काफी समय पहले से एनआईए के निशाने पर थे लेकिन उनके विरुद्ध कोई पुष्ता सबूत न होने के कारण पुलिस उनसे पूछता नहीं कर रही थी. समझा जाता है कि आज कुछ सुबूत ऐसे मिले हैं जिनके आधार पर उन्हें अरेस्ट किया गया है. ज्ञातत्य है कि इसी वर्ष 25 फरवरी को उद्योगपति मुकेश अंबारी के निवास एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से भरी एक स्कार्पियो बरामद हुई थी जिसमें एक धमकीभरा नोट भी मिला था. इस कार के मालिक मंसुख हिरेन का शव समु्द्र के तट पर मिला था. बता दें कि प्रदीप शर्मा का परिवार आगरा का रहने वाला है, जो कि बाद में मुंबई शिफ्ट हो गया.
आगरा से ये है कनेक्शन
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का परिवार आगरा का ही रहने वाला है. इनके भाई हरीपर्वत थानाक्षेत्र की लता कुंज कॉलोनी में निवास करते हैं. आगरा में इनके काफी परिचित हैं जिसके कारण ये लोग दिनभर प्रदीप के बारे में ही जानकारी करते रहे. 1983 में सब इंस्पेक्टर के रूप में प्रदीप शर्मा महाराष्ट्र पुलिस में शामिल हुए. इन्हें पहली पोस्टिंग मुंबई पुलिस कमिशनर के आफिस में मिली. प्रदीप शर्मा ने धीरे—धीरे गैंगस्टरों को सफाया करने के लिए अपनी पहचान एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में बनाई. प्रदीश शर्मा 113 एनकाउंटर कर चुके हैं. इन्हें वर्ष 2008 में डी कंपनी से संबंध रखने में नौकरी से बर्खास्त किया जा चुका था, लेकिन एक बार फिर ये दोबारा बहाल हो गए. प्रदीप शर्मा को वर्ष 2010 में छोटा राजन के करीबी सहयोगी गैंगस्टर रामनारायण गुप्ता उर्फ लखन भैया के फर्जी एनकाउंटर में शामिल होने के आरोप में भी अरेस्ट किया जा चुका है, लेकिन वर्ष 2013 में इन्हें सुबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया. वर्ष 2017 में फिर से उन्हें पुलिस में नौकरी पर ले लिया गया.