नईदिल्लीलीक्स… (17 june ) । भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज और गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम कर लिया है।
इस रिकार्ड को धोनी, गांगुली जैसे दिग्गज भी हासिल नहीं कर सके हैं।
सबसे अधिक समय तक टेस्ट खेलने वाली क्रिकेटर
मिताली और झूलन दोनों ही भारत के लिए सबसे अधिक समय तक टेस्ट मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। दोनों ने यह रिकार्ड इंग्लैंड के ब्रिस्बेन में खेले जा रहे एक मात्र टेस्ट मैच में हासिल किया है।
सचिन ही इनसे हैं आगे
इन दोनों ने 14 जनवरी 2002 में एक साथ पहला टेस्ट मैच खेला था। दोनों के टेस्ट करियर के 19 साल 154 दिन पूरे हो गए हैं। इन दोनों से आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही करियर सबसे लंबा रहा है।
न्यूजीलैंड की मेरा वर्ट सबसे अधिक समय तक खेलीं
महिला क्रिकेटरों में न्यूजीलैंड की मेरा वर्ट का करियर 20 साल 335 दिन और मैरी हाइड का करियर 19 साल 211 दिन रहा है।
आखिरी सत्र में भारत रहा हावी
दूसरी ओर भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। कप्तान ह्रीथ नाइट के शानदार 95 रनों के सहारे इंग्लैंड ने खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 269 रन का स्कोर खड़ा कर लिया था। भारत की ओर से राना ने तीन, दीप्ति शर्मा ने दो और वस्त्राकर ने एक विकेट लिया। पहले दो सत्र में इंग्लैंड की महिलाएं हावी रहीं तो चाय के बाद के खेल में भारतीय स्पिनरों ने भारत का पलड़ा भारी कर दिया।