
इंटरनेट फोटो
आरबीएस बिचपुरी कैंपस में संचालित पॉलिटेक्निकल कॉलेज की छात्रा गायब हो गई है। वह फर्रुखाबाद की रहने वाली है और यहां हॉस्टल में रह रही है। तीन दिन से छात्रा के गायब होने पर कॉलेज प्रशासन ने छात्रा के परिजनों को जानकारी दी, इस पर छात्रा के परिजन कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने अपनी बेटी के गायब होने की जानकारी दी है। परिजनों के साथ ही कॉलेज प्रशासन भी छात्रा की तलाश में जुटा है।
छात्रा को घर से उठा ले गया कोई
रूनकता निवासी प्रमोद कुमार गोयल की 16 वर्षीय बेटी अंशिका गोयल को चार अप्रैल को सुबह कोई घर से उठा कर ले गया। सुबह परिजनों ने देखा तो अंशिका नहीं थी, इस पर परिजनों के होश उड गए। उन्होंने थाना सिकंदरा में तहरीर दी है, उनके पास दो नंबरों से पफोन आए, पफोन पर अंशिका ने रोते हुए अपने परिजनों से बात की और बचाने के लिए कहा, इसके बाद से अंशिका का पता नहीं है। पुलिस द्वारा छानबीन न किए जाने से परिजनों का रो रोक बुरा हाल है। वे भी अपनी तरफ से अपनी बेटी का पता कर रहे हैं, लेकिन पता नहीं चल सका है।
आगरा कॉलेज के हॉस्टल में मिला
आर्चिस 16 मार्च को घर से चला गया था, उसके परिजन परेशान थे। पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे। वहीं, आर्चिस अपने एक दोस्त के साथ आगरा कॉलेज के हॉस्टल में रह रहा था। वह 16 मार्च को आगरा कॉलेज के हॉस्टल में चला गया था और वहां अपने एक दोस्त के साथ उसके कमरे में रह रहा था।
पडोस में रहने वाली छात्रा से मिला आर्चिस
केदार नगर में राजीव दिवाकर के घर के नजदीक रहने वाली छात्रा आगरा कॉलेज में बीए की छात्रा है। वह कॉलेज में पेपर देने गई थी। इसी दौरान उसे साइकिल स्टैंड पर आर्चिस दिखाई दे गया। उसने आर्चिस के घर पर इसकी जानकारी दी, पुलिस के साथ उसके परिजन आगरा कॉलेज के हॉस्टल में पहुंचे, वहां आर्चिस मिल गया।
नंबर कम आने पर छोडा घर
आर्चिस पढाई में अच्छा नहीं है, उसके 11 वीं कक्षा में कम नंबर आए थे। इस पर कॉलेज प्रशासन ने री एग्जाम देने के लिए कहा था। इसी टेंशन में वह घर छोडकर चला गया। उसे डर था कि परिजनों को पता चलेगा कि वह फेल हो गया है तो वे परेशान होंगे।
बिटटू का नहीं लगा सुराग
सेंट पीटर्स का 9 वीं का छात्र बिटटू पांच जनवरी को घर से टयूशन पढने के लिए साइकिल से निकला था, उसका अभी तक पता नहीं चल सका है।
Leave a comment