Thursday , 11 December 2025
Home टॉप न्यूज़ Engineering college teacher threats BJP leader in Agra
टॉप न्यूज़

Engineering college teacher threats BJP leader in Agra

mobile
आगरालीक्स……
आगरा में भाजपा से जुडे इंजीनियरिंग कॉलेज के शिक्षक ने भाजपा के विभाग संगठन मंत्री को धमकी दे दी, फोन पर दी गई धमकी का आॅडियो वायरल होने से भाजपा में खलबली मची हुई है। इस मामले को किसी तरह रफा दफा करने में वरिष्ठ नेता जुट गए हैं।
शुक्रवार को भाजपा के विभाग संगठन मंत्री अतुल अवस्थी ने भाजपा के जिले मंडल अध्यक्षों की घोषणा थी, कुछ देर बाद यह सूची निरस्त कर दी गई। इस पर आगरा कॉलेज इंजीनियरिंग संकाय के डॉ. यादवेन्दु शर्मा ने भाजपा नेता रामराज सिंह राठौर के मोबाइल से अतुल अवस्थी को फोन किया था।
ये आॅडियो हुआ वायरल
यादवेंदु शर्मा ने अतुल अवस्थी को फोन मिलाया। पहले तो बधाई दी कि अच्छे मंडल अध्यक्ष घोषित किए हैं। जब अवस्थी ने नाम पूछा तो कहा कि क्या शादी करोगे। अवस्थी ने कहा कि कायदे से क्या बात करें तो यादवेन्दु उत्तेजित हो गए औऱ कहने लगे, मधुसूदन की गाड़ी मे बैठकर दलाली करते हो। अवस्थी ने कहा कि तुम्हारा नम्बर निकलवाते हैं, तो यादवेन्दु ने कहा कि नम्बर निकलवा के फांसी करा दे।
जब फोन हुआ, तब अतुल अवस्थी आगरा से बाहर थे। वे आगरा आए और एपफआईआर कराने के की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच यादवेन्दु औऱ रामराज ब्रज क्षेत्र कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बड़प्पन दिखाते हुए दोनों को माफ कर दिया।
विभाग संगठन मंत्री अतुल अवस्थी ने कहा कि हम तो घर-बार छोड़कर पार्टी का काम करने आये हैं। आप हमारा अपमान कर सकते हो। हम तो सॉफ्ट टारगेट हैं। हम पार्टी में विवाद नहीं चाहते हैं। मेरा मंडल की सूची में कोई योगदान नहीं है । मैं तो आगरा से बाहर था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Ranveer Singh’s latest film, “Dhurandhar,” is the most popular film among audiences in Agra’s cinemas

आगरालीक्स…सोशल मीडिया से सिनेमाघरों तक आगरा में भी ‘धुरंधर’ की धाक, 11...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra Mayor says conspiracy is being hatched to hide huge embezzlement…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की मेयर बोलीं—बड़े गबन को छिपाने को रचा जा रहा षड़यंत्र....

टॉप न्यूज़

Agra Video News: Illegal encroachments removed from Housing Development Council land in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में आवास विकास परिषद की भूमि से अवैध कब्जा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Dr. Kishore Panjwani from Agra, who kept people laughing like Babu Moshay…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के डॉक्टर जिन्हें बदमाशों ने 28 दिन किडनैप कर रखा. कैंसर,...

error: Content is protected !!