आगरालीक्स…लॉडर्स टेस्ट 22 रन से इंग्लैंड जीता. लोन वॉरियर की तरह अंत तक डटे रहे जडेजा. मैच जीतने के लिए 181 गेंदें खेलीं, 4 घंटे से ज्यादा बैटिंग की…याद रहेगी ये पारी
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉडर्स में खेले गए तीसरे टेस्ट के पांचवें दिन इंग्लैंड ने भारत को 22 रन से हराकर यह मैच अपने नाम कर लिया है. इंग्लैंड ने भारत को जीतने के लिए 193 रन का लक्ष्य दिया था. चौथे दिन समाप्त होने तक ही भारत ने 58 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे. मैच के अंतिम दिन जब भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो लंच तक ही भारत ने रिषभ् पंत, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल और नीतिश कुमार रेड्डी के विकेट गिरा दिए थे. जडेजा का साथ दिया बुमराह और सिराज नेलंच तक 112 रन 8 विकेट खोकर लगभग हार चुकी टीम इंडिया के लिए रविंद्र जडेजा लॉन वॉरियर की तरह अकेले डटे रहे. उन्होंने पहले जसप्रीत बुमराह के साथ 35 रन और फिर सिराज के साथ 23 रन की साझेदारी कर भारत का स्कोर 170 रन तक पहुंच गया. लेकिन शोएब बशीर की गेंद पर सिराज बोल्ड हो गए और भारतीय टीम 22 रन से मैच हार गई. रविेंद्र जडेजा 61 रन पर नाबाद रहे.