आगरालीक्स …आगरा में अब अत्याधुनिक फोटो स्कैन मशीन से आंखों की जांच हो सकेगी, यह सुविधा समीर नेत्रालय, जवाहर नगर में शुरू की गई है, यहां फ्री मोतियोबिंद आॅपरेशन भी किए जा रहे हैं।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ समीर प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अभी तक आंख की बाहर की ही जांच हो पाती थी। अब अत्याधुनिक फोटो स्कैन मशीन से आंखों के कॉर्निया सहित पर्दे की जांच संभव है। इस मशीन से यह भी पता चल सकता है कि मोतियाबिंद की क्या स्थिति है और कब तक आॅपरेशन करा लेना चाहिए। वहीं, प्री लोडेड हाइड्रो फोविक लैंस की सुविधा भी समीर नेत्रालय पर दी जा रही है, मोतियाबिंद के आॅपरेशन में इन अत्याधुनिक लैंस का इस्तेमाल करने से इन्फेक्शन की आशंका नहीं रहती है। इन लैंसों से अच्छी रोशनी आती है।
साल भर असहायों के फ्री आॅपरेशन
डॉ रूचि प्रकाश गुप्ता ने बताया कि समीर नेत्रालय शहर का एकमात्र केंद्र है, जहां साल भर असहाय मरीजों के फ्री मोतियाबिंद के आॅपरेशन किए जा रहे हैं। यहां कभी भी मरीज आकर पंजीकरण करा सकते हैं और उनके आॅपरेशन कर दिए जाते हैं।
Leave a comment