आगरालीक्स.. आगरा में स्कूलों की छुटटी को लेकर एक फर्जी लेटर वायरल हो रहा है, इस पर जिला प्रशासन ने लेटर को फर्जी बताते हुए कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आगरा के 12 वीं तक के स्कूल 10 जनवरी से खुलेंगे, स्कूल खुलने का समय सुबह नौ बजे से है।
आगरा में शीत लहर के चलते नौ जनवरी तक स्कूल बंद कर दिए गए थे, बुधवार को धूप निकली लेकिन परिजन छुटटी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक फर्जी लेटर वायरल होने लगा। इस लेटर में नौ जनवरी की डेट टाइप कर 12 जनवरी तक की छुटटी के लिए लिखा हुआ था, सोशल मीडिया पर लेटर वायरल होने के बाद चर्चाएं तेज हो गईं।
फर्जी लेटर, 10 जनवरी से खुलेंगे स्कूल
इस लेटर के बारे में आगरा के जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह लेटर फर्जी है, 12 वीं तक के सभी स्कूल 10 जनवरी को खुलेंगे, जिला प्रशासन ने फर्जी लेटर सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
तापमान दो डिग्री नीचे
बुधवार को आगरा का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे पहुंच गया, न्यूनतम तापमान 5. 3 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि अधिकतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री कम 20 .6 डिग्री दर्ज किया गया। इससे शीत लहर चलने के साथ ही गलन भरी सर्दी पड रही है।