Farmers clash with police at several toll plaza including Khandouli
नईदिल्लीलीक्स.. नये कृषि कानूनों के विरोध में किसान आज आंदोलन उग्र हो गया। किसानों ने कई टोल प्लाजा को फ्री करा दिया, जबकि खंदौली में यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर पुलिस और किसानों की तकरार हो गई। पुलिस ने कई किसानों को हिरासत में लिया है। टोल प्लाजा और हाईवे पर पुलिस और पैरा मिलट्री फोर्स को तैनात किया गया है। किसान नेताओँ को नजरबंद भी किया गया है।
पैरा मिलट्री फोर्स तैनात
किसानों ने अपने आंदोलन के 17वें दिन शनिवार को टोल प्लाजा फ्री करने के साथ आगरा जयपुर और आगरा दिल्ली समेत कई हाईवे को बंद करने का ऐलान किया था। इसके देखते हुए पुलिस प्रशासन ने टोल प्लाजा समेत देशभर में भारी संख्या में पुलिस और पैरा मिलट्री फोर्स तैनात किया है।
खंदौली बरौस टोल प्लाजा जाने से रोका
आगरा में आज दोपहर बारह बजे भाकियू भानु गुट के सैकड़ों किसान आगरा-अलीगढ़ मार्ग स्थित बरौस टोल प्लाजा को बंद करने के लिए पहुंचे लेकिन यमुना एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज पर ही पुलिस ने किसानों को रोक दिया। इस पर किसानों की पुलिस से तकरार हो गई। पुलिस से खींचतान हुई। पुलिस ने कई किसानों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कुछ किसान यमुना एक्सप्रेस वे स्थित टोल प्लाजा को फ्री कराने के लिए पहुंच गए।
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर किसान जमा
दिल्ली-जयपुर, आगरा राजमार्ग पर सैकड़ों किसान जमा हो गए हैं। हरियाणा में सिंधु बार्डर पर किसान जमा है। पंजाब से तीस हजार किसानों का काफिला दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। टोल प्लाजा पर पहुंचने से किसानों को रोका जा रहा है। कई टोल प्लाजा फ्री कर दिए गए हैं।
अलीगढ़ में किसान नेता नजरबंद
अलीगढ़ में भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष विमल तोमर को आज सुबह टप्पल में उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया। पुलिस ने गभाना के तहसील अध्यक्ष गुलजार सिंह बापू को उनके पिसावा स्थित डेटा खुर्द गांव के मकान में नजरबंद कर दिया गया। किसानों को इसकी जानकारी हुई तो वह ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर किसान नेताओं के घर पर पहुंच गए। इसके साथ ही किसानों के जत्थे यमुना एक्सप्रेस की ओर भी रवाना हो गए हैं।
महिलाएं संभाल रही मोर्चा
हरियाणा में किसानों के आंदोलन के दौरान कई स्थानों पर मोर्चा महिला और युवतियों ने संभाल लिया है। किसानों के खिलाफ कोई कार्रवाई होने पर मोर्चा को अपने हाथ में ले लेंगी। वहीं दिल्ली के सिंधु बार्डर पर किसान धऱना प्रदर्शन कर रहे है।
क्रिकेटर युवराज नहीं मनाएंगे जन्मदिन
क्रिकेटर युवराज सिंह का आज जन्मदिन है लेकिन किसानों के आंदोलन को देखते हुए उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है। युवराज सिंह भारत को विश्वकप दिलाने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। क्रिकेट हरभजन के साथ कई खिलाड़ी किसान आंदोलन को अपना समर्थन दे चुके हैं।