Monday , 16 February 2026
Home बिगलीक्स FIR lodged against Businessman in bounded labor in Agra
बिगलीक्स

FIR lodged against Businessman in bounded labor in Agra

आगरालीक्स….. आगरा में एक बडे कारोबारी द्वारा असोम की किशोरी से बंधुआ मजदूरी कराने के साथ मारपीट की जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है।
विजय नगर कॉलोनी में 27 नवंबर की रात को असोम के अलमाई गुड़ी निवासी डरी सहमी किशोरी से स्थानीय लोगों ने पूछताछ की, किशोरी ने बताया कि उसे एक कारोबारी ने बंधक बनाकर रखा हुआ था, उससे काम करवाते थे और मारपीट भी करते थे। स्थानीय लोग किशोरी को थाने ले आए, इस पर पुलिस ने उसे रामलाल वृद्धाश्रम भेज दिया। साथ ही परिजनों को सूचना दे दी।
घर में बनाकर रखा बंधक
चाइल्ड लाइन संस्था ने किशोरी की काउंसिलिंग की तो सामने आया कि किशोरी छह माह पहले रिश्ते के भाई और भाभी के साथ काम के सिलसिले में यहां आई थी। वे उसे कारोबारी के यहां घरेलू काम पर लगा गए। बालिका का आरोप था कि कारोबारी की पत्‍‌नी ने उसके घर से निकलने पर पाबंदी लगा रखी थी। उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की। चाइल्ड लाइन संस्था की ओर से थाना हरीपर्वत में तहरीर दी गई। इस मामले में कारोबारी दंपति पर खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और बंधुआ मजदूरी कराने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: Railing in Thakur Banke Bihari Temple, Holi celebration on 27th February

मथुरालीक्स…Mathura News: रंगभरनी एकादशी पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पहुंचने वाले...

बिगलीक्स

Agra News: Shelter home for dog may in 11 acres land of Shooting range in Sikandara

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 11 एकड़ में कुत्तों के लिए शेल्टर होम,...

बिगलीक्स

Agra News: Rain forecast on tomorrow in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कल से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार।आगरा में...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 16th February 2026

आगरालीक्स …Agra News: 16 फरवरी का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ दिल्ली में एआई...

error: Content is protected !!