Tuesday , 16 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Firing on advocate outside new Agra police station, 2 accused arrested
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Firing on advocate outside new Agra police station, 2 accused arrested

153

आगरालीक्स.. आगरा में दिनदहाडे थाने के गेट पर युवा एडवोकेट को गोली मारने के आरोप में हॉस्पिटल संचालक के दो बेटों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एडवोकेट अशुतोष श्रोतिया उर्फ आशु के पेट में गोली लगी थी, उनकी हालत में सुधार है।
आईआईएमटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, लॉयर्स कॉलोनी के संचालक डॉ एचएस बैरागी के पडोस में अधिवक्ता आशुतोष श्रोत्रिय का घर है। इनके बीच 2007 से रंजिश चल रही है। 2017 में निकाय चुनाव के दौरान आशुतोष पक्ष के पार्षद पद के प्रत्याशी राजीव सिंह टाटा पर हमला हुआ था, हमले में डॉ बैरागी के साढू का बेटा मोहन ​दीक्षित नामजद था। बुधवार को मोहन दीक्षित ने दीवानी में समर्पण किया। उसके साथ डॉ बैरागी भी थी, कोर्ट से जमानत मिलने के बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। डॉ बैरागी की दीवानी में पिटाई लगा दी, उन्हें बचाकर पुलिस थाना न्यू आगरा ले आई। इसके बाद एडवोकेट डॉ बैरागी के खिलापफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाना न्यू आगरा में तहरीर देने के लिए पहुंचे।
थाने के गेट पर मारी गोली
एडवोकेट थाना न्यू आगरा के गेट पर खडे हुए थे, यहां एडवोकेट अशुतोष श्रोतिया भी थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि थाना न्यू आगरा के गेट पर हॉस्पिटल संचालक एचएस बैरागी के बेटे ने एडवोकेट अशुतोष श्रोतिया को रोक लिया। इसके बाद गोली मार दी। गोली मारने के बाद वह भाग खडा हुआ।
पेट में लगी गोली, हालत में सुधार


थाना न्यू आगरा के गेट पर एडवोकेट अशुतोष श्रोतिया को रोकने के बाद पेट से सटाकर गोली मारी गई, गोली की आवाज सुनकर खलबली मच गई। एडवोकेट अशुतोष श्रोतिया के पेट से खून निकलने लगा। उन्हें पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, पेट में गोली लगी है, लेकिन आंत सहित अन्य अंगों से थोडी दूरी से गोली पार निकल गई।
हॉस्पिटल संचालक के बेटों को पुलिस ने किया अरेस्ट
एडवोकेट पर गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने आईआईएमटी ग्रुप के संचालक डॉ एचएस बैरागी के बेटे अभिप्राय और अनुराग को अरेस्ट कर लिया है। डॉ एचएस बैरागी और उनके बेटे बेटे बेटों अलंकार, अभिप्राय और अनुराग के खिलाफ मुकदमा 307 में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी अमित पाठक का कहना है कि दो आरोपियों को अरेस्ट किया गया है, थाना न्यू आगरा के बाहर सीसीटीवी लगे हैं। सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं।
हॉस्पिटल पहुंचे एडवोकेट
एडवोकेट आशुतोष के थाने के सामने गोली मारने की जानकारी होते ही पुष्पांजलि हॉस्पिटल पर दीवानी से अधिवक्ता पहुंच गए हैं। इस घटना से अधिवक्ताओं में आक्रोश है।
हॉस्पिटल संचालक और एडवोकेट में चल रही रंजिश
हॉस्पिटल संचालक एचएस बैरागी और एडवोकेट आशुतोष में कई महीने से विवाद चल रहा था। ऐसे में बुधवार को दीवानी में पहुंचे हॉस्पिटल संचालक एचएस बैरागी और एडवोकेट आशुतोष के बीच मारपीट हो गई, अधिवक्ताओं ने हॉस्पिटल संचालक की पिटाई लगा दी, इसकी जानकारी होते ही हॉस्पिटल संचालक का बेटा अपने समर्थकों के साथ थाना न्यू आगरा पहुंच गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Ice prices have risen amidst the scorching heat in Agra

आगरालीक्स…बेतहाशा गर्मी में बर्फ भी महंगी हो गई है, इसका असर जूस,...

बिगलीक्स

Agra Live News: Shooter OP- Lala Nephew Nikku Chaudhary sentenced to death in sister Poonam Chaudhary murder case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शूटर ओपी लाल के भतीजे निक्कू चौधरी को...

बिगलीक्स

Agra Live News: Process of Shifting Mazar from MG Road, Agra College start, Video

आगरालीक्स वीडियो ..आगरा में एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने की...

बिगलीक्स

Agra Traffic News Live: Traffic is smooth in Agra, Video

आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में ट्रैफिक कैसा चल रहा है कहां जाम...

error: Content is protected !!