आगरालीक्स(23rd September 2021 Agra News)… आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में फायरिंग. कई राउंड गोलियां चलीं. कई थानों का फोर्स पहुंचा.
सरकारी जमीन पर जमा रहे कब्जा
सिकंदरा के सींगना गांव के बाहर एक जमीन है। यह जमीन यमुना नदी के नजदीक है। इसे सरकारी बताया जा रहा है। लेकिन इस पर दो पक्ष अपना अधिकार जमा रहे हैं। बुधवार देर रात दोनों पक्ष आमने—सामने आ गए। कब्जा करने को लेकर उनमें पहले बहस हुई। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं।

फायरिंग से गांव में मचा हड़कंप
ये देख गांव के लोग सहम गए। गांव में दहशत फैल गई। हड़कंप मच गया। हालांकि गनीमत यह रही कि किसी के गोली नहीं लगी। किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना पर सर्किल का फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
कई राउंड चली गोलियां
गांव के लोगों ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर कई राउंड गोलियां दोनों ही पक्षों से चलाई गईं, जिसमें किसी को गोली तो नहीं लगी लेकिन पूरे गांव में दहशत फैल गई।
दोनों ही पक्षों पर मुकदमा
थाना सिकंदरा के एसएसआई विपिन गौतम ने बताया कि देर रात दोनों ही पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें दोनों पक्षों के हरी शंकर, दिनेश, कांता प्रसाद, रामू उर्फ राम कुमार के अलावा रंधीर, जगदीश, हेम सिंह और अंतराम नामजद हैं। इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत की जमीन को लेकर झगड़ा हुआ था।