फिरोजाबादलीक्स…प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 28 साल के छात्र ने कनपटी पर सटाकर मारी गोली, मौत. परिवार का था इकलौता…
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले के टूंडला में एक 28 साल के छात्र ने आत्महत्या कर ली. युवक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था. मंगलवार को उसने अपनी कनपटी पर तमंचा लगाकर गोली मार ली. गोली सिर को चीरते हुए आरपार हो गई. गोली की आवाज सुनकर परिजन जब कमरे में पहुंचे तो युवक का शव खून से लथपथ फर्श पर था. परिजन डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना टूंडला के खेड़ा गांव की है. मृतक युवक का नाम आकाश यादव है और वह अपने माता पिता की इकलौतीं संतान था और कई सालों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. पुलिस ने कमरे से शव के साथ एक तमंचा बरामद किया है. चचेरे भाई मनोज ने बताया कि सोमवार रात आकाश ने परिवार के साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने के लिए चला गया. रात करीब 12 बजे अचानक गोली चलने की आवाज आई. कमरा अंदर से बंद था. परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो आकाश खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था. उसके पास ही तमंचा था. परिजन उसे तत्काल ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे को सील कर दिया. कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. परिजनों ने बताया कि आकाश कई सालों से सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत था. पुलिस भर्ती की आयु सीमा पार हो जाने के बाद वह और अधिक परेशान रहने लगा. बढ़ती उम्र और सरकारी नौकरी न मिलने के कारण अवसाद में था.