आगरालीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर दो बाइकों की आमने—सामने की टक्कर. एक की मौत, दो भाई सहित तीन घायल
आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर टूंडला में बन्ना कट के पास दो बाइकों की आमने—सामने की भिड़ंत हो गई जिसमें दो भाई समेत चार लोग घायल हो गए. एक बाइक सवार की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर घायल हैं.
घटना बुधवार सुबह करीब दस बजे की है. थाना पचोखरा गे गांव कोटकी में राजारामम बघेल रहते हैं. वह बाइक से बन्ना गांव की ओर से घर लौट रहे थे. बन्ना कट पर हाइवे पर सामने से आ रही तेज बाइक के साथ इनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. दूसरी बाइक पर तीन युवक सवार थे. हादसे में बाइक सवार राजाराम और दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक आकाश व उसका भाई अभिषेक निवासी नगला सिंघोली हाथरस व एक अन्य युवक हरीबाबू निवासी बड़ा कुआं टूंडला घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने राजाराम को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है और आवश्यक कार्यवाही कर रही है.