आगरालीक्स…उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम यात्रियों से बढ़ाए गए किराये लागत वहन करेगा। पांच हजार बीएस-06 मॉडल की नई बसें भी खरीदी जाएंगी।
परिवहन निगम की यह है योजना

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार द्वारा जारी किए पत्र में किराया बढ़ाने से प्राप्त होने वाली धनराशि को लेकर इस योजना की जानकारी दी गई है।
इस साल के अंत तक तीन हजार बसों को शामिल करने का लक्ष्य
पत्र में कहा गया है कि किराया बढ़ने से होने वाली धनराशि से निगम अपनी संचालित लागत को वहन करने के साथ दिनांक 31 दिसंबर 2023 तक स्वयं के संसाधनों से 3000 बीएस-06 मॉडल की नई बसें एवं वर्ष 2024 से 2000 नई बसें खरीद कर निगम के बस बेडे में शामिल कर सकेगा।
बस बेड़े की औसत आयु कमकर पांच वर्ष करने का लक्ष्य
वर्तमान में निगम के बस बेड़े की औसत आयु 7.62 वर्ष है, जिसे अब पांच वर्ष से कम करने का लक्ष्य रखा है।
निगम की कार्यशाला भी की जाएंगी अपग्रेड
साथ ही निगम की कार्यशालाओं को भी नई तकनीक की बसों के रखऱखाव हेतु अपग्रेड करने की कार्यशालाओं का सुधार करने में टूल एवं प्लांट स्थापित किए जा सकेंगे।