आगरालीक्स …आगरा में एक छात्र की रैगिंग के लिए उसके पिटाई की, शराब पिलाई और कुकृत्य किया, पुलिस ने चार छात्रों को जेल भेज दिया है और उनके साथी दो छात्र फरार हैं।
राजकीय चर्म संस्थान एत्माउददौला में प्रथम वर्ष का झांसी निवासी छात्र
कैंपस के पास प्राइवेट हॉस्टल में रहता है। सीनियरों ने रैगिंगे के लिए पहले उसे पीटा गया। पैसे मांगे गए। शराब पिलाई गई। आरोप है कि दबंग छात्रों ने उसके साथ कुकृत्य भी किया। छात्र की मां ने इस संबंध में सोमवार को थाने पर शिकायत की थी। इंस्पेक्टर एत्मादुद्दौला के अनुसार तहरीर के आधार पर रंगदारी, मारपीट, बलवा, कुकृत्य और जान से मारने की धमकी देने की धारा के तहत मुकदमा लिखा गया था। चार सीनियर छात्रों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
नाबालिग और बालिक के लिए कराया मेडिकल
पीड़ित छात्र का मेडिकल कराया गया है। आरोपित छात्र अपने आप को नाबालिग बता रहे थे। उनसे उम्र प्रमाणपत्र मांगा गया। वे प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसी के चलते पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चारों को जेल भेज दिया। उम्र का प्रमाण आरोपित अब कोर्ट में पेश करेंगे। वे नाबालिग निकलेंगे तो उन्हें बाल सुधार गृह में शिफ्ट किया जाएगा।
इंटरनेट फोटो
Leave a comment