आगरालीक्स.. आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एक फरवरी बुधवार को मेडिकल स्टूडेंट पढाई और डयूटी नहीं करेंगे। देश भर के मेडिकल स्टूडेंट प्रस्तावित नेशनल एग्जिट एग्जाम के विरोध में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। एसएन मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट सुबह 11 बजे मानव श्रंखला बनाकर पीएम के नाम ज्ञापन प्रधानाचार्य को सौपेंगे। कुछ ऐसा ही विरोध प्रदर्शन पूरे देश में चलेगा।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरएस कपूर ने बताया कि मंगलवार को एसएन मेडिकल कॉलेज के छात्रों के साथ आईएमए ने एक मीटिंग की। जिसमें निर्णय लिया गया कि देशव्यापी स्तर पर नेशनल एग्जिट एग्जान के विरोध में एसएन के छात्र भी काम और पढ़ाई से वरक्त रहेंगे। सुबह 11 बजे के बाद छात्र क्लास छोड़कर प्रधानाचार्य कार्यालय के पास मानव श्रंखला बनाएंगे और प्रदानाचार्य को पीएम के नाम ज्ञापन देंगे। अपनी मांगों को लेकर प्रेस वार्ता भी जी जाएगी। देशव्यापी विरोध आईएमए के दिशा निर्देश में होगा। मीटिंग में आईएमए के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शरद गुप्ता, अध्यक्ष डॉ. आरएस कपूर, सचिव डॉ. मुकेश गोयल, कोषाध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल आदि उपस्थित थे।
क्या है नेशनल एग्जिट एग्जाम
एमबीबीएस करने वाले छात्रों को पीजी में प्रवेश करने से पहले नेशनल एग्जिट एग्जाम देना होगा। केन्द्र सरकार के इस प्रस्तावित के बाद परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थी ही पीजी में प्रवेश पा सकेंगे।
फाइल फोटो
Leave a comment