आगरालीक्स.. आगरा में छोटी छोटी बात पर पति पत्नी के बीच अलगाव, ऐसे परामर्श केंद्र में 30 मामले पहुंचे, सात केस में पति पत्नी में सुलह हो गई.
आगरा में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में पति पत्नी के बीच में मनमुटाव और पति से खफा होकर मायके चली गई पत्नी के मामले पहुंचे। कुछ मामले पत्नी और सास के बीच की छोटी छोटी बातों पर लडाई के थे। इन मामलों में परिवार परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग की गई, काउंसिलिंग के बाद सात मामलों में सुलह हो गई। पति पत्नी मुस्कुराहते हुए परिवार परामर्श केंद्र से अपने घर चले गए। वहीं कई मामलों में पति और पत्नी एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। काउंसिलिंग के बाद भी सुलह नहीं हुई। ऐसे एक मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए।