आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में खाने में अस्वच्छ 50 किलो पनीर और 150 लीटर मिश्रित दूध एफएसडीए ने कराया नष्ट. दूध, घी और पनीर के नमूने जांच के लिए भी भेजे…
आगरा में एफएसडीए ने मंगलवार को अछनेरा के कुकथला में पनीर निर्माण इकाई पर छापा मारा. टीम को यहां अस्वच्छ और स्वास्थ्यकर परस्थितियों में पनीर बनते हुए पाया. टीम ने मौके से खाने में अस्वच्छ 50 किलो पनरी और 150 लीटर मिश्रित दूध को नष्ट कराया और इसके बाद जांच के लिए मिश्रित दूध, घी और पनीर के नमूने लैब में भेजे.एफएसडीए की इस आकस्मिक कार्रवाई से हड़कंप मच गया. खाद्य कारोबारकर्ता शिव कुमार पुत्र बदलन सिंह निवासी ग्राम कुकथला थाना अछनेरा को निर्माण इकाई में समुचित साफ-सफाई एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी.