आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश का अलर्ट. बिजली चमकने और तेज़ हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ आंधी-तूफ़ान की आशंका…मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
भीषण उमसभरी गर्मी से परेशान आगरावासियों को जल्द ही मानसूनी बारिश से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने आगरा में भारी बारिश का यलो और आरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार एक और दो जुलाई को बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ आंधी तूफान और भारी बारिश के आसार है. बारिश का यह क्रम पूरे सप्ताहभर जारी रह सकता है. इससे तापमान भी कम होगा और लोगों को उमसभरी गर्मी से काफी राहत भी मिलेगी.
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वही न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा. मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई. कभी—कभी हवा भी चली. लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 30/06/26) 38.1
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 30/06/26) 30.3
Departure from Normal(oC) 2.1