आगरालीक्स.. आगरा में मुंशी पन्ना मसाले के पैकेट में छिपकली निकली की वीडियो के साथ शिकायत की थी, एफएसडीए की टीम ने छापा मारकर मसाले के नमूने लिए हैं। वहीं, एक दाल मिल से भी सैंपल लिए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की अभिहित अधिकारी डॉ. श्वेता सैनी ने बताया कि एक ग्राहक ने कार्यालय में शिकायत की थी। उसने बाजार से मुंशी पन्ना का मसाला खरीदा था। उसमें छिपकली निकली थी। शिकायकर्ता ने वीडियो भी दिखाया था। इसे गंभीरता से लिया गया। शिकायत दर्ज की गई। टीम को नमूने लेने के लिए नुनिहाई में पीलाखार स्थित मुंशीपन्ना मसाला उद्योग लिमिटेड की फैक्टरी में भेजा गया। मालिक कामिनी और नितिन गोयल हैं। फैक्टरी से मिर्च पाउडर, चना पाउडर, कश्मीरी मिर्च, चाय, धनिया पाउडर, खड़ी काली मिर्च, हल्दी पाउडर के नमूने लिए गए।
दाल मिल से लिए सैंपल
टीम ने शाहदरा स्थित श्रीश्यामा श्याम जी इंडस्ट्रीज दाल मिल से मटर के नमूने लिए। सभी को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। टीम में एफएसओ राम बिहारी, मुख्य खाद्य अधिकारी रामआशीष मौर्य, संजय पांडेय, पारुल सिंह, रामबिहारी यादव, अवधेश पाराशर, जितेंद्र सिंह, रामनरेश आदि मौजूद रहे।
फाइल फोटो
2 मई को दाऊजी मिष्ठान भंडार की लस्सी में विधायक को मिली कील
2 मई 2018 को आगरा में भाजपा विधायक के लिए उनके प्रतिनिधि ने प्रतिष्ठित दाऊजी मिष्ठान भंडार से लस्सी मंगाई, लस्सी में कील देख विधायक गुस्से से तमतमा गए, एफएसडीए की टीम ने छापा मारकर चार सैंपल लिए हैं।
आगरा के कैंट विधायक की लस्सी में कील और मिट्टी निकली। इनकी शिकायत पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने दाऊजी मिष्ठान भंडार पर छापा मारा। लस्सी समेत अन्य खाद्य सामग्री के चार नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं।
आगरा कैंट से भाजपा के विधायक डॉ जीएस धर्मेा के प्रतिनिधि प्रभुदयाल प्रजापति की नुनिहाई यमुना पार में फैक्ट्री है। बुधवार को विधायक उनकी फैक्ट्री पर गए, विधायक और उनके साथ गए लोगों के लिए दाऊजी मिष्ठान भंडार, नुनिहाई से आठ लस्सी और समोसे मंगाए गए।
विधायक की लस्सी में कील
सभी लोग समोसे खाने के साथ लस्सी पीने लगे, विधायक डॉ जीएस धर्मेश ने जैसे ही लस्सी पीना शुरू किया, उनका मुंह किरकिराने लगा, इसके बाद कोई सख्त चीज उनके दांत से टकराई, उन्होंने उसे मुंह से बाहर निकाला तो कील को देख उनके होश उड गए। इसके बाह चम्मच से लस्सी के कुल्लड को देखा तो उसमें नीचे मिटटी जमी हुई हैै।
दाऊजी मिष्ठान भंडार के इन्कार पर एफएसडीए से की शिकायत
विधायक के प्रतिनिधि प्रभुदयाल प्रजापति ने दाऊजी मिष्ठान भंडार के मालिक से लस्सी में कील होने की शिकायत की, उसने कहा कि यह संभव नहीं है और उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। इस पर गुस्से से तमतमाए विधायक डॉ जीएस धर्मेश ने एफएसडीए के अधिकारियों से शिकायत की, कुछ देर बाद ही टीम पहुंच गई।
चार सैंपल लिए
जांच को भेजे सैंपल
मीडिया से जिला अभिहित अधिकारी डॉ. श्वेता सैनी ने बताया कि विधायक डॉ जीएस धर्मेश की शिकायत पर दाऊजी मिष्ठानभंडार और गोदाम पर छापा मारकर लस्सी, दही, पनीर का नमूना लिया है। इनकी जांच कराने के लिए लैब भेजा जा रहा है।