नईदिल्लीलीक्स… भारत ने आस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट की पहली पारी में बैकफुट पर धकेला। रवींद्र जडेजा वापसी करते ही छाए। चाय तक आस्ट्रेलिया के आठ विकेट गिरे।

शमी-सिराज ने ओपनरों को किया आउट
आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले खेलने का फैसला किया लेकिन यह निर्णय रास नहीं आया। दोनों सलामी बल्लेबाज 1-1 रन बनाकर आउट हो गए। डेविड वार्नर को मोहम्मद शमी ने क्लीन बोल्ड किया, जबकि उस्मान ख्वाजा मोहम्मद सिराज की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। इसके बाद मार्नस लेबुस्चगने और स्टीव स्मिथ ने पारी को आगे बढ़ाया।
स्पिनर छा गए, चार जडेजा, दो अश्विन को विकेट मिले
लंच के बाद टीम में वापसी कर रहे रविंद्र जडेजा ने दो गेंद में दो विकेट लेकर कंगारुओं को झटका दिया। जडेजा ने पहले मार्नस लेबुस्चगने को विकेटकीपर के हाथों आउट करवाया। हीं अगली गेंद पर मैट रेनशॉ को एलबीडब्ल्यू आउट किया।
इसके बाद जडेजा और आर अश्विन पूरी तरह आस्ट्रेलिया की टीम पर हावी हो गए। अश्विन ने एलेक्स कैरी और कप्तान पैट कमिंस को चलता किया, जबकि जडेजा ने इस बीच टी स्मिथ और टॉड मर्फी को चलता कर आस्ट्रेलिया चाय तक आठ विकेट पर 174 रन बनाकर जूझ रहा था।