Thursday , 12 February 2026
Home टॉप न्यूज़ Ganesh Visarjan: 2 killed after truck hits bike in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Ganesh Visarjan: 2 killed after truck hits bike in Agra

आगरालीक्स.. आगरा में ग​णेश प्रतिमा विसर्जन को जाते समय भीषण हादसा, दो की मौत, एक गंभीर घायल। हाईवे पर बाइक सवार युवकों को ट्रक ने चपेट में लिया, हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस के साथ हाथापाई की और ट्रक को आग लगाने जा रहे लोगों को पुलिस ने खदेडा।
रविवार को आगरा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए यमुना तट पर लोगों की भीड उमड रही है। बैंक बाजों के साथ गणेश विसर्जन के लिए भीड निकल रही है। दोपहर में गणेश प्रतिमा विसर्जन करने के लिए लोग जा रहे थे, आगरा दिल्ली हाईवे पर रुनकता पर गणेश प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे बाइक सवार युवकों को ट्रक ने चपेट में ले लिया। भीषण हादसे में दो युवकों के शरीर से ट्रक निकल गया, उनका क्षत विक्षत शव रोड पर देख लोगों की रुह कांपने लगी, उनका तीसरा साथी गंभीर रुप से घायल हो गया है।
शव देख आक्रोशित लोगों ने पुलिस संग की हाथापाई
सडक पर दो युवकों के क्षत विक्षत शव देख लोग भडक गए, उन्होंने ट्रक को रोक लिया। आक्रोशित लोग ट्रक में आग लगाने की कोशिश करने लगे, पुलिस के रोकने पर आक्रोशित लोगों ने पुलिस के साथ खींचतान कर दी और हाथापाई होने लगी। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
भीषण हादसे से मचा कोहराम
बाइक सवार राकेश शर्मा, धर्म सिंह और बहुपाल अछनेरा के सहाई गांव के रहने वाले थे, वे तीनों एक बाइक से गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे, इसी बीच ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। मौत की खबर से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: DA VINCI Robotic surgery start in Yatharth Shantived Institute of Medical Sciences, Agra, Video

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के यथार्थ शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज, आगरा...

बिगलीक्स

Agra News: Rs 3 crore fine in 10 month for Raja Ki Mandi Market

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के राजा की मंडी बाजार के फुटपाथ पर...

बिगलीक्स

Agra News: Businessman son duped Rs 4.25 crore in Mobile game in Barhan Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में व्यापारी के खाते से उनके बेटे ने फ्री...

बिगलीक्स

Agra News: Rs 950 crore for Agra in UP Budget 2026, Rs 130 crore for SNMC, Agra

आगरालीक्स….Agra News: यूपी के बजट में आगरा को मिले 950 करोड़ रुपये,...

error: Content is protected !!