Sunday , 15 November 2026
Home बिगलीक्स Green cremation system at Tajganj Mokshdham in Agra
बिगलीक्स

Green cremation system at Tajganj Mokshdham in Agra

279

आगरालीक्स.. आगरा में ताजगंज मोक्षधाम को शिफ्ट करने पर विचार के लिए बुलाई गई बैठक में बडा निर्णय लिया गया है।
मंगलवार को कलक्ट्रेट में ताजगंज मोक्षधाम से ताजमहल को हो रहे नुकसान और मोक्षधाम को शिफ्ट करने के लिए बैठक हुई। शहर के कारोबारी सहित गणमान्य लोगों ने प्रशासन को सुझाव दिए और कहा कि ताजगंज मोक्षधाम आस्था से जुडा हुआ है, सालों पुराने मोक्षधाम को शिफ्ट करने के बजाय प्रदूषण कम करने के अन्य विकल्पों पर काम किया जाए।
ये सुझाए गए विकल्प
सुझाव दिये गये है कि ताजमहल से 05 किलों मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को एल0पी0जी0 कनेक्शन दिया जाये, टीटीजेड क्षेत्र में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति हो व मोक्षधाम का सौन्दर्यीकरण आदि किया जाय । डीएम एनजी राव कुमार ने प्रदूषण विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि वे यह अध्ययन करें कि प्रतिदिन कितने शवों को विद्युत शवदाहगृह व कितने शवों को लकड़ी से जलाया जाता है व इन से कितना प्रदूषण उत्पन्न हो रहा है। इसके बाद ग्रीन क्रेमेशन सिस्टम व विद्युत शवदाहगृह से शव को जलाये जाने पर कितना प्रदूषण उत्पन्न हो रहा है। इसका अध्ययन कर विस्तृत रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध करायें।
जिलाधिकारी ने एक सात सदस्य समिति का गठन किये जाने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा शव को जलाये जाने वाले अन्य जगहों को भी चिन्हित किया जाये, ताकि उनको विकसित किया जा सके। इससे अधिक से अधिक लोग उन जगहों पर भी शवां को जलायेगें, जिससे मोक्षधाम पर शव को जलाने की संख्या में कमी हो सकेगी। इस सम्बन्ध में समिति द्वारा अन्य महत्पूर्ण प्रस्ताव भी दिये जा सकेंगे।
एक सप्ताह में शुरू हो जाएंगे दो विद्युत शवदाहग्रह
जिलाधिकारी ने बताया कि 02 विद्युत शवदाहगृह एक हफ्ते में शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक किया जायेगा कि लोग शवों को विद्युत शवदाहगृह में ही जलायें। बैठक में उपाध्यक्ष ए0डी0ए0 राधेश्याम मिश्र, अपर जिलाधिकारी नगर के0पी0 सिंह, ए0डी0एम0 राकेश कुमार मालपाणी आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

SP Dalit Sammelan Agra Live: PDA more strong, Samvidhan protect Democracy says Akhilesh Yadav

आगरालीक्स …आगरा में सपा के ​दलित महासम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव...

बिगलीक्स

SP Western UP Dalit Sammelan Agra Live: Former CM Akhilesh Yadav reaches in Agra

आगरालीक्स… आगरा में सपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दलित महासम्मेलन में...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “When Humanity Became the Real Fee”, Patient Brings Fresh Farm Produce as a Gift for Dr. Bhuvnesh Sharma in Agra

आगरालीक्स…डिजिटल पेमेंट के दौर में वस्तु विनिमय जैसा अहसास! सर्जरी के बाद...

बिगलीक्स

SP Western UP Dalit Mahasammelan: Former CM Akhilesh Yadav reaches 12.30 PM

आगरालीक्स ...आगरा में सपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दलित महासम्मेलन में...

error: Content is protected !!