Monday , 10 February 2025
Home बिगलीक्स Taj Mahal & Fatehpur Sikari develop as Icon Tourist Place
बिगलीक्स

Taj Mahal & Fatehpur Sikari develop as Icon Tourist Place

आगरालीक्स.. देश दुनिया में आगरा की पहचान पर्यटन नगरी के रुप में विकसित करने के​ लिए सरकार ने घोषणा की है, यहां होटल, रेस्टोरेंट के साथ ही गेस्ट हाउस, शॉपिंग मॉल और पर्यटक रात में रुक सकें, इस दिशा में काम किया जाएगा।
मंगलवार को पर्यटन मंत्रालय ने देश के 12 कलस्टरों में स्थित 17 स्थलों की पहचान की है, जिन्हें आईकॉन पर्यटन स्थल विकास परियोजना के तहत विकसित किया जाएगा। इसकी घोषणा 2018-19 के बजट भाषण में की गई थी। 17 स्थल निम्न हैं- उत्तर प्रदेश- ताजमहल और फतेहपुर सीकरी; महाराष्ट्र- अजंता और एलोरा; दिल्ली- हुमायूं का मकबरा, लाल किला और कुतुब मीनार; गोवा- कोल्वा समुद्रतट; राजस्थान- आमेर किला; गुजरात- सोमनाथ और धौलावीरा; मध्य प्रदेश- खजुराहो; कर्नाटक- हम्पी; तमिलनाडु- महाबलीपुरम; असम- काजीरंगा; केरल- कुमारकोम; बिहार- महाबोधि।
ये होगा काम
मंत्रालय समग्रता के साथ इन स्थलों को विकसित करेगा। निम्न मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा- गंतव्य स्थल की कनेक्टिविटी, स्थल पर पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं अनुभव, कौशल विकास, स्थानीय समुदायों को जोड़ना, प्रचार और ब्रांड बनाना, निजी निवेश आकर्षित करना।
उपरोक्त योजना के स्मारक स्थल, भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) और राज्य पुरातत्व विभागों के क्षेत्राधिकार में आते हैं। मंत्रालय एएसआई और राज्य सरकार के सहयोग से सभी गतिविधियां संचालित करेगा। विकास कार्यों में स्मारकों की स्वच्छता, पर्यावरण अनुकूल तकनीक का उपयोग, पर्यटकों के लिए बेहतर सुरक्षा व्यवस्था तथा स्थल तक पहुंचने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Related Articles

बिगलीक्स

Photo News: More than three thousand runners ran for 21 km half marathon in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 21 किमी. हाफ मैराथन के लिए तीन हजार से अधिक...

बिगलीक्स

Agra News: Young man shot dead in front of St. Peter’s in Agra…#agranews

अगरालीक्स….आगरा में सेंट पीटर्स के सामने युवक की गोली मारकर हत्या. बाइक...

बिगलीक्स

Agra News: Accident in Agra, Uncontrolled Bolero fell into ditch…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक्सीडेंट. अनियंत्रित बोलेरो खाई में गिरी आगरा के थाना बसई...

बिगलीक्स

Agra News: A young man who demanded 20 lakh Chauth from a businessman and threatened to kill him in Agra arrested…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में व्यापारी से 20 लाख की चौथ मांगने और जान से...