Thursday , 23 April 2026
Home agraleaks Grover couple murder mystery in Agra, Police start Re investigation
agraleaksबिगलीक्स

Grover couple murder mystery in Agra, Police start Re investigation

102

आगरालीक्स… आगरा के बहुचर्चित जूता कारोबारी ग्रोवर दंपति हत्याकांड में पौने दो साल बाद पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू की है। एसएसपी सहित पुलिस टीम मंगलवार को ग्रोवर दंपति के खंदारी स्थित आवास पर पहुंची।

grover couple

हरीपर्वत के खंदारी स्थित हनुमान चौराहा निवासी लेदर कारोबारी 69 वर्षीय अवनीश ग्रोवर और उनकी पत्‍‌नी ऊषा (67) की बदमाशों ने 14 नवंबर 2016 की रात को नृशंसता से हत्या कर दी थी। घर में रखे नकदी-आभूषण लूट ले गए थे। दंपती के शव घर के बाहर गैराज में डालकर शटर गिरा गए थे। कारोबारी अवनीश के सिर और शरीर पर छह, जबकि पत्नी ऊषा ग्रोवर के शरीर पर सात घाव थे।
पुलिस ने सर्विलांस, फोरेंसिक वैज्ञानिकों और मुखबिर तंत्र की मदद ली। इस दौरान कई थानाध्यक्ष भी बदल गए। इसके बाद भी कातिलों का सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने एफआर लगा दी थी।
मंगलवार को एसएसपी दिनेश चंद दूबे, एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह, सीओ हरीपर्वत श्लोक कुमार ग्रोवर दंपती के घर पहुंचे। तत्कालीन चौकी प्रभारी जगदंबा सिंह और एसओ शैलेश कुमार को भी बुलाया। दोनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने दंपति के परिवार को कातिलों का पता लगा सलाखों के पीछे पहुंचाने का आश्वासन दिया।

पुलिस की अब तक की कार्रवाई
– जांच के दायरे में आई घर में काम करने वाली लेबर और इमेज सेंटर के कर्मचारियों के फिंगर, फुट प्रिंट के नमूने लिए गए। घटनास्थल पर मिले नमूने से इन्हें मैच कराया, लेकिन सुराग नहीं मिला।
– गैराज से एक गैंती मिली थी, जिसे पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल करने की बात कही, जबकि पहले मौके से फावड़े को जब्त किया था।
– घर की नौकरानी, बिजली मिस्त्री से पूछताछ की गई, लेकिन कुछ नहीं निकला। हींग की मंडी से तार जुड़े, लेकिन जांच में कुछ नहीं निकला।
– हत्या में प्रयुक्त टेप से जूता कारखानों में काम करने वाले कर्मचारियों पर शक गया। लेदर कारोबारी का माल जिन शू फैक्ट्री में जाता था, उनके कर्मचारियों से पूछताछ की गई, मगर पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला।
– नाला बुढ़ान सैय्यद के पास कारोबारी की पत्नी के गायब मोबाइल की सिम मिल गई। यह सिम 14 साल के बच्चे को मिली थी। पुलिस को उम्मीद जागी, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman Meets Tragic Death After Colliding with Crane at Raja Ki Mandi Crossing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राजा की मंडी चौराहे पर मेट्रो की क्रेन की चपेट...

बिगलीक्स

Agra Video News: Car catches fire on Church Road in Agra. Watch video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चर्च रोड पर कार में लगी आग. वीडियो देखें

बिगलीक्स

Agra Weather: Heatwave Sweeps Through During the Day as Temperatures Hit 43 Degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी ने किया बेहाल. 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के...

बिगलीक्स

Breaking: Tragic Accident at Raja Ki Mandi Crossing: Woman Riding Activa Dies After Being Hit by a Crane…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो…आगरा के राजा की मंडी क्रॉसिंग पर दर्दनाक एक्सीडेंट. क्रेन की...

error: Content is protected !!