Sunday , 15 November 2026
Home बिगलीक्स Heavy rain continue in Agra, Schools closed on 28 July up to 12th
बिगलीक्स

Heavy rain continue in Agra, Schools closed on 28 July up to 12th

273

आगरालीक्स ..आगरा में बारिश के बाद जलभराव और गंदगी से हालत बिगड गए हैं। इसे देखते हुए आगरा में 28 जुलाई को कक्षा 12 वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। एडीएम सिटी केपी सिंह द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

school close 2

आगरा में बुधवार रात दो बजे से बारिश हो रही है, इससे शहर से लेकर देहात तक बाढ के हालात बन गए हैं। शुक्रवार दोपहर में बादल छट गए लेकिन जगह जगह जलभराव है और गंदगी के ढेर हैं। कई जगह सडक धंस गई है। इसे देखते हुए एडीएम सिटी केपी सिंह ने आदेश जारी किए हैं कि 28 जुलाई को भी आगरा के 12 वीं तक के सभी कान्वेंट और परिषदीय स्कूल बंद रहेंगे। आदेश का पालन न करने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
178 एमएम हो चुकी है बारिश
आगरा में बुधवार रात दो बजे से बारिश हो रही है, गुरुवार सुबह छह बजे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद बूंदाबांदी होने लगी, दोपहर में कुछ देर के लिए मौसम खुला, इसके बाद गुरुवार रात से दोबारा बारिश होने लगी है। शुक्रवार सुबह से तेज बारिश होने लगी है। गुरुवार को 135 एमएम बारिश हुई है। शुक्रवार को बारिश तेज है, इससे सडकों और कॉलोनी में जलभराव होने लगा है। शुक्रवार सुबह आठ बजे तक आईएमडी के अनुसार 63 एमएम बारिश हुई है। इस तरह आगरा में 48 घंटे में 178 एमएम बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश की संभावना व्यक्त की है।
बिगड रहे हालात
आगरा में कुछ देर के लिए ही तेज बारिश हुई है, इसके बाद लगातार बारिश होती रही। बारिश लगातार होने पर ड्रेनेज सिस्टम सही होने से जलभराव नहीं होता है। बारिश में सूरसदन में जलभराव हो गया, यहां ड्रेनेज के लिए सूरसदन से पालीवाल पार्क तक ड्रेनेज पाइप लाइन डाली गई थी। यह शुरू नहीं हो सकी। इसके चलते सूरसदन से पानी निकासी का साधन नहीं है, सूरसदन की सडक से लिंक रोड नीचे हैं, इससे चर्च रोड पर जलराव हो जाता है। बेसमेंट में मार्केट बने हुए हैं, इन मार्केट में जलभराव होने से हालात बिगड जाते हैं। प्रोफेसर कॉलोनी में जलभराव हो गया। यह सिस्टम क्यों नहीं शुरू किया गया, कौन इसका जिम्मेदार है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

SP Dalit Sammelan Agra Live: PDA more strong, Samvidhan protect Democracy says Akhilesh Yadav

आगरालीक्स …आगरा में सपा के ​दलित महासम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव...

बिगलीक्स

SP Western UP Dalit Sammelan Agra Live: Former CM Akhilesh Yadav reaches in Agra

आगरालीक्स… आगरा में सपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दलित महासम्मेलन में...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “When Humanity Became the Real Fee”, Patient Brings Fresh Farm Produce as a Gift for Dr. Bhuvnesh Sharma in Agra

आगरालीक्स…डिजिटल पेमेंट के दौर में वस्तु विनिमय जैसा अहसास! सर्जरी के बाद...

बिगलीक्स

SP Western UP Dalit Mahasammelan: Former CM Akhilesh Yadav reaches 12.30 PM

आगरालीक्स ...आगरा में सपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दलित महासम्मेलन में...

error: Content is protected !!