Sunday , 15 November 2026
Home बिगलीक्स Heavy rain disrupt normal life in Agra, House collapse, Shop flooded, One dead, several injured
बिगलीक्स

Heavy rain disrupt normal life in Agra, House collapse, Shop flooded, One dead, several injured

307

आगरालीक्स….आगरा में बारिश की बाढ का कहर, एक की मौत, तीन साल की मासूस मकान ढहने से मलबे में दबी, रेस्क्यू आॅपरेशन जारी, दुकान से लेकर कोठियों में पानी भरने से करोडों का नुकसान हुआ है।
आगरा में बुधवार रात एक बजे से तेज बारिश शुरू हुई, गुरुवार सुबह लोगों की आंख खुली तो सडक से लेकर कॉलोनी में हर तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा था। कई क्षेत्रों में घरों में तीन से चार फुट पानी भर गया, पानी से बाहर निकलकर लोगों को छत पर सहारा लेना पडा, सुबह छह बजे दोबारा तेज बारिश शुरू हो गई, इससे हालत और बिगड गए। सुबह आठ बजे शहर में हर तरफ पानी ही पानी दिखाई देने लगा।
एक की मौत, मासूम मलबे में दबी
रात भर हुई बारिश से आगरा के मलपुरा में धनौली के अजीजपुर गांव में संजय का मकान ढह गया, मलबे में चार साल की बेटी डॉली के साथ परिवार के पांच सदस्य दब गए, उन्हें बाहर निकाल लिया गया, डॉली को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू आॅपरेशन चल रहा है। वहीं, एत्मादपुर के नगला काले में 48 साल के लक्ष्मण खेत पर सो रहे थे, रात में हुई बारिश से मिटटी की दीवार लक्ष्मण सिंह पर भरभरा कर गिर गई। हादसे में लक्ष्मण सिंह की मौत हो गई है।
कोठी, मकान से लेकर दुकान में भरा पानी

rain we 5

छह घंटे की बारिश के बाद आगरा में बाढ के हालात हैं, पॉश कॉलोनी कमला नगर, दयालबाग, सूर्य नगर, एमजी रोड, राम नगर सहित शहर के अधिकांश क्षेत्रों में कोठी और मकान में पानी भर गया है। खेरिया मोड, शाहगंज सहित कई क्षेत्रों में घरों में तीन से पांच फुट तक पानी भरा हुआ है। वहीं, बिजली घर सहित शहर के कई बाजारों में दुकानों में जलभराव से लाखों का सामान खराब हो गया है।

स्कूल से आने लगे रेनी डे के मैसेज
बारिश में सुबह सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों के परिजनों को हुई। कई स्कूलों में टेस्ट चल रहे हैं, परिजनों ने बच्चों को सुबह ही तैयार कर दिया और स्कूल से रेनी डे का मैसेज आने और वैन चालक के आने का इंतजार करते रहे। कुछ स्कूलों में रेनी डे कर दिया गया, तमाम स्कूलों के बच्चों को लेने के लिए वैन नहीं आई। इससे परिजन परेशान रहे, वे फोन कर एक दूसरे से स्कूल की छुटटी को लेकर पूछते रहे। सात बजे तक सडकों पर सन्नाटा पसरा रहा, एक दो स्कूल वैन ही दिखाई दी। कुछ परिजन अपने बच्चों को अपनी गाडी से ही छोडने स्कूल चले गए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

SP Dalit Sammelan Agra Live: PDA more strong, Samvidhan protect Democracy says Akhilesh Yadav

आगरालीक्स …आगरा में सपा के ​दलित महासम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव...

बिगलीक्स

SP Western UP Dalit Sammelan Agra Live: Former CM Akhilesh Yadav reaches in Agra

आगरालीक्स… आगरा में सपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दलित महासम्मेलन में...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “When Humanity Became the Real Fee”, Patient Brings Fresh Farm Produce as a Gift for Dr. Bhuvnesh Sharma in Agra

आगरालीक्स…डिजिटल पेमेंट के दौर में वस्तु विनिमय जैसा अहसास! सर्जरी के बाद...

बिगलीक्स

SP Western UP Dalit Mahasammelan: Former CM Akhilesh Yadav reaches 12.30 PM

आगरालीक्स ...आगरा में सपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दलित महासम्मेलन में...

error: Content is protected !!