आगरालीक्स… आगरा में आईसीयू और ट्रॉमा के मरीजों का इलाज करने वाले हॉस्पिटल फुल टाइम डॉक्टर के बिना चल रहे हैं, बोर्ड पर बडे डॉक्टरों के नाम लिखे हैं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को गणेशा हॉस्पिटल, केंद्रीय हिंदी संस्थान पर छापा मारा तो मामला पकडा गया। हॉस्पिटल संचालक और डॉक्टरों को नोटिस दिए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम दोपहर में गणेशा हॉस्पिटल पर पहुंची, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हॉस्पिटल में दो मरीज भर्ती थी। इनका इलाज भी चल रहा था लेकिन कोई डॉक्टर नहीं था, मरीज के इलाज के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दे सका। कुछ देर बाद एक डॉक्टर आया वह भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। हॉस्पिटल के संचालक मोहित अग्रवाल हैं और डॉ एलएन वर्मा के नाम से हॉस्पिटल रजिस्टर्ड है। स्वास्थ्य विभाग की टीम नोटिस भेज रही है।