
(नेट से लिया गया कान्सेप्ट फोटो)
आगरा के संजय प्लेस स्थित एक होटल में कार्यरत युवती रविवार शाम को अपने घर के लिए निकली। वह स्पीड कलर लैब, एमजी रोड पर शाम आठ बजे बस का इंतजार कर रही थी। वहां आकर एक कार रुकी, कार में बैठे दो युवक उसकी तरपफ अश्लील इशारे और पफब्तियां कसने लगे। युवती ने उन्हें नजर अंदाज कर दिया, लेकिन युवक नहीं माने। वे युवती को परेशान करने लगे, बस के न आने पर युवती पैदल पैदल हरीपर्वत की तरपफ चलने लगी। युवकों ने उसके पास आकर कार रोकी, कार का दरवाजा खोलकर उसे अंदर की तरपफ खींचने लगे, युवती ने शोर मचा दिया और उनके चंगुल से बचकर एमजी रोड पर दौड लगा दी।
करते रहे पीछा, थाने पहुंची युवती
युवकों का दुस्साहस देखिए, उन्होंने युवती के पीछे कार लगा दी। वह हरीपर्वत चौराहे के रेड सिग्नल से होते ही थाना हरीपर्वत पहुंच गई। उसने पुलिस को जानकारी दी, इस पर पुलिस कर्मी रेड लाइट पर पहुंच गए और कार को रोक लिया। इसी बीच एक युवक भाग निकला, दूसरे युवक को पुलिस ने पकड लिया। स्थानीय लोग भी आ गए, उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस थाने ले आई।
शाम को सुरक्षित नहीं एमजी रोड
हंगामा होते देख काफी संख्या में लोग हरीपर्वत चौराहे पर पहुंच गए। उनका कहना था कि शाम को एमजी रोड सुरक्षित नहीं है। बेखौफ होकर युवक यहां से जाने वाली युवतियों पर अश्लील इशारे करते हैं, उन्हें छेडते हैं और फब्तियां कसते हैं। लूट की घटनाएं भी बढ रही हैं। एमजी रोड पर पुलिस की पेट्रोल गाडी घूमनी चाहिए, जिससे इस तरह की घटनाएं न हों।
Leave a comment