आगरालीक्स.. आगरा में सटोरियों के खिलाफ बडा अभियान छेडने वाले आईजी सतीश ए गणेश ने 70 सटोरियों की लिस्ट दी है, सबसे ज्यादा न्यू आगरा में सटोरिया हैं, दूसरे नंबर पर ताजगंज में सटोरिया हैं। आईजी ने सभी इंस्पेक्टर को सटोरियों को पकडने का टास्क दिया है, इसकी मॉनीटरिंग भी की जा रही है।
आगरा में सटटा और जुआ खेलने वालों का गिरोह सक्रिय है, ये दबंग हैं, कॉलोनी में जुआ और सटटा खेलते हैं इससे लोग परेशान रहते हैं। आगरा पुलिस ने बुकी श्याम बोहरा को अरेस्ट करने के बाद 63 सटोरियों की सूची सार्वजनिक की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
70 सटोरियों की सूची
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईजी आगरा ए सतीश गणेश ने 70 सटोरियों की सूची इंस्पेक्टरों को दी है, इन सभी को सटोरियों को पकडने का टास्क दिया गया है।
कहां हैं कितने सटोरिया
न्यू आगरा 17
ताजगंज 15
हरीपर्वत छह
सदर और सिकंदरा चार चार
इसके अलावा अन्य थाना क्षेत्रों में एक और दो सटोरियां हैं।