आगरालीक्स.. आगरा में ईको फ्रेंडली दीपावली मनाई जाएगी, अहोई अष्टमी पर मैया यमुना के बेटों ने सोमवार को प्राचीन कैलाश मंदिर के घाट पर आरती की घाट की सफाई के पश्चात घाट पर चौक पूजन,रंगोली,दीप एवं पुष्पों से सिंगार करकेआरती की गंगा यमुना मैया के जल को प्रदूषण मुक्त करने के साथ ही ईको फ्रेंडली दीपावली मनाने का संकल्प लिया। हर सोमवार की तरह से इस बार भी श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले प्राचीन कैलाश मंदिर घाट की सफाई की गई,दीपोत्सव पर रंगोली बनाने के साथ दीपक जलाए।गौरव गिरी महंत प्राचीन कैलाश मंदिर ने यमुना मैया की आरती कराई। डॉ मदन मोहन शर्मा संस्थापक अध्यक्ष श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी ने लोगों को ईको फ्रेंडली दीपावली मनाने का संकल्प दिलवाया। गंगा यमुना साधक सम्मान से इस सम्मानित किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि अम्बुज दिवेदी भाजपा नेता विशिष्ट अतिथि डॉ मोहम्मद जमीर उमाकांत सारस्वत एडवोकेट निखिलेश यादव नकुल सारस्वत अभिषेक गर्ग श्रीकांत दीक्षित अत्ताउल्लाह सुनील रिजवी मौजूद रहे।