Monday , 19 October 2026
Home बिगलीक्स Income Tax raids only rumours in Agra
बिगलीक्स

Income Tax raids only rumours in Agra

331

आगरालीक्स…. आगरा के डॉक्टरों पर इनकम टैक्स विभाग की रेड और उनके सदमे में आने की खबरों से खलबली मच गई, यह अफवाह दिन भर फैलती रही, इससे डॉक्टरों के भी होश उड गए। लेकिन यह सभी अफवाह हैं। इन पर ध्यान न दें, इस तरह की अफवाह फैल रही हैं।
काला धन, आतंक वाद और नकली नोट के खात्म के लिए एक हजार और 500 रुपये के नोट बंद किए गए हैं। इसके बाद पहले नमक शॉर्ट होने की अफवाह फैली और रात में ही नमक अधिक रेट में बिक गया। इसके बाद डॉक्टरों के यहां आयकर विभाग के छापे और करोडों रुपये मिलने की अफवाह फैल रही हैं। मंगलवार को अफवाह तेज हो गई। तीन बडे चिकित्सकों के यहां करोडों रुपये के नोट जब्त होने की अफवाह फैल गई। कुछ देर बाद ही करोडों के रुपये जब्त होने से डॉक्टरों के सदमे में जाने की अफवाह उडने लगी। मीडिया से इनककम टैक्स अधिकारियों का कहना है कि डॉक्टरों पर कोई छापेमारी नहीं हुई है।
आईएमए, के कोषाध्यक्ष डॉ आलोक मित्तल का कहना है कि डॉक्टरों पर इनकम टैक्स के छापे और सदमे की खबरें अफवाह हैं। इन पर ध्यान न दें, कोई छापा नहीं पडा है।

डॉक्टरों द्वारा 500 रुपये के नोट बांटे जानी की अफवाहें
इनकम टैक्स की रेड के साथ ही डॉक्टरों द्वारा अपने कर्मचारियों और मरीजों को 500 रुपये के नोट बांटे जाने की अफवाहें फैल रही हैं। अफवाह है कि एक डॉक्टर ने गांव में रुपये बांट दिए हैं। इस तरह की अफवाहें बढती जा रही हैं और शाम होते होते लोग एक दूसरे से इनके बारे में जानकारी करने लग जाते हैं।

500 के नोट पडे होने की अफवाह
इसके साथ ही शहर में जगह जगह 500 रुपये के नोट पडे होने की अफवाह फैल रही है। गुरुवार को रावली पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर 500 के नोट से भरे तीन बोरे पडे होने की अफवाह फैल गई थी। इसके साथ ही कई और जगहों पर भी कैश मिलने की अफवाह थी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: Woman passenger died after bus hit container on Yamuna Expressway

मथुरालीक्स यमुना एक्सप्रेस वे पर बस आगे चल रहे कंटेनर में घुसी,...

बिगलीक्स

Temporary ban on blending sugarcane-based ethanol into petrol

नईदिल्लीलीक्स ….चीनी के बढ़ते रेट और उपलब्धता बनाए रखने के लिए गन्ने...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Minimum Temperature goes down in Agra

आगरालीक्स आगरा में अब सुबह के तापमान में आने लगी गिरावट, जानें...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 19th October 2026

आगरालीक्स… आगरा के न्यूजपेपरों का 19 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ फ्रांस,...

error: Content is protected !!