आगरालीक्स… भारत ने श्री लंका को तीसरे वनडे मे श्री लंका को 317 रन से रौंद दिया। भारत के 390 रनों के जवाब में श्रीलंका 73 रन पर हुई ढेर.
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 317 रिकॉर्ड रन से हराकर सीरीज में 3—0 से क्लीन स्वीप किया. वनडे इतिहास में यह सबसे बड़ी जीत है जो कि अब भारत के नाम है. इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शुरू के 4 ओवर धीमी बल्लेबाजी की लेकिन इसके बाद दोनों ही बल्लेबाजों ने तेज गति से रन बनाना शुरू कर दिया. 6वें ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने 23 रन जुटाए और इसके बाद आतिशी बललेबाजी करना शुरू कर दिया.
भारत का पहला विकेट 100 रन के भीतर रोहित शर्मा के रूप में गिरा. वह अपने अर्धशतक से चूक गए. लेकिन इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने आतिशी बल्लेबाजी रखी. शुभमन गिल ने अपना दूसरा शतक बनाया और कोहली के साथ शतकीय साझेदारी की. वह 116 रन पर आउट हुए. विराट कोहली ने मैदान के चारों ओर शॉट मारे और 80 गेंदों में अपना 46वां शतक पूरा किया. वह 166 रन पर नाबाद रहे और भारत ने निर्धारित ओवरों में 390 रना बनाए. जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका की टीम 73 रन पर आलआउट हो गई. भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 4 जबकि शमी और कुलदीप ने दो दो श्रीलंका बल्लेबाजों को आउट किया.
